Lucknow Alert: कानपुर में हिंसा के बाद लखनऊ में अलर्ट जारी, पुलिस ने बढ़ाई संवेदनशील इलाकों में सतर्कता

Lucknow Latest News: कानपुर हिंसा के बाद लखनऊ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। पुलिस अलर्ट हो गई। वहीं, इंटरनेट मीडिया की निगरानी भी बढ़ा दी गई।

Report :  Shiva Sharma
Update: 2022-06-03 17:14 GMT

संवेदनशील इलाकों में गश्त लगाते पुलिस कर्मी। 

Alert In Lucknow: भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी को लेकर कानपुर नई सड़क पर शुक्रवार दोपहर हुए बवाल के बाद लखनऊ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। यहां भी संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। पुलिस अलर्ट हो गई। वहीं, इंटरनेट मीडिया की निगरानी भी बढ़ा दी गई।

सुरक्षा के दृष्टिगत लखनऊ में बढ़ा दी सतर्कता

दरअसल, भाजपा नेता नूरुर शर्मा के की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर कुछ लोग जुटे और हंगामा करने लगे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। बवाल शुरू हो गया। इंटरनेट मीडिया पर जैसे ही यह खबर और वीडियो वायरल हुआ उसके बाद सुरक्षा के दृष्टिगत लखनऊ में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।


माहौल बिगाड़ने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई: पीयूष मोर्डिया

जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया (JCP Law and Order Piyush Mordia) ने बताया कि लखनऊ में अमन-चैन और शांति बनी हुई है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी धर्म गुरुओं के संपर्क में भी हैं। हमारे यहां सभी अच्छे लोग हैं। लगातार पीस कमेटी के साथ भी बैठक बीते दिनों की गई है। यहां प्रापर पुलिस कर्मी हर इलाके में गश्त कर रहे हैं। अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वह चाहे कोई भी हो।


विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई: ADCP

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा (ADCP Chiranjeev Nath Sinha) ने बताया कि इंटरनेट मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। विवादित पोस्ट और मैसेज पर नजर रखी जा रही है। विवादित और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Tags:    

Similar News