Lucknow: आश्रम में महिला से गैंगरेप मामला, पुलिस के हाथ खाली

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित एक आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप का मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Update: 2022-10-17 12:48 GMT

Rape। (Social Media)

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर थाना क्षेत्र (gomti nagar police station area) स्थित एक आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप (Women Gangrape) का मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी तहकीकात में जुट गई है। घटना के करीब तीन हफ्ते बाद रविवार को गोमती नगर थाने के विनीत खंड स्थित जानकी मंदिर आश्रम के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता के मुताबिक वह आश्रम में गीता नाम की महिला के साथ रह रही थी।

बीते 4 अक्टूबर को नवमी के दिन गीता अपने भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर वाराणसी चली गई। उसी रात आरोपियों ने उसे खाने में नशीला पदार्थ देकर रात में उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह जब वह उठी तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जब उन्होंने वह आश्रम के महंत से इस बाबत बात की तो उन्होंने मुंह बंद कर चुपचाप रहने को कहा। इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को आप बीती बताई तो उन्होंने गोमतीनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पीड़िता का आरोप

गोमती नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आश्रम के दुर्वासा, छोटे मौनी, बड़े मौनी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली है। वह प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में गई थी। वहां उसकी मुलाकात लखनऊ के गोमती नगर, विनीत खंड स्थित जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली गीता नाम की महिला से हुई। पीड़िता सावन माह में गीता के मथुरा आश्रम गई थी। करीब 3 हफ्तों तक वह वहीं पर रुकी। वहां उसने बताया, कि लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम में उसके गुरु हैं। आपको महंत ने लखनऊ बुलाया है। फिर गीता महिला को मथुरा से जानकी मंदिर आश्रम ले आई। जहां 4 अक्टूबर को उसके वाराणसी जाने के बाद आश्रम के 4 लोगों ने गैंगरेप किया. वहीं गोमतीनगर थाना प्रभारी डी.एस. मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।

छात्रा से भी गैंगरेप

वहीं शनिवार को विभूति खंड थाना क्षेत्र के कठौता झील के पास ट्यूशन पढ़ाने गई एक छात्रा से ऑटो ड्राइवर और उसके दूसरे चालक दोस्त ने प्लासिओ मॉल के पीछे झाड़ियों में ले जाकर गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद दोनों आरोपियों ने उसे हुसडिया चौराहे के पास एक सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले में ऑटो के साथ एक आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। वहीं लापरवाही के आरोप में हुसडिया चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर गोमती नगर, विभूति खंड और सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारियों से जवाब मांगा गया है।

Tags:    

Similar News