SP Mayor Candidate: सपा ने महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के पक्ष में माहौल बनाने के बनाई रणनीति

SP Mayor Candidate: सपा नगर कार्यालय में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप की अध्यक्षता में हुई चुनाव संचालन समिति की बैठक। चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।

Update: 2023-04-20 17:36 GMT
सपा ने महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के पक्ष में माहौल बनाने के बनाई रणनीति

SP Mayor Candidate: लखनऊ। यूपी में वैसे तो 17 मेयर की सीटें हैं और इन सभी सीटों पर सपा और भाजपा की नजरें हैं। लेकिन लखनऊ की सीट सभी पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण है। सपा ने लखनऊ महापौर सीट के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सपा ने यहां से वंदना मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा की लखनऊ निकाय चुनाव सहित महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा की चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी के कैसरबाग स्थित नगर कार्यालय में चुनाव संचालन समिति की गुरुवार को बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने की। बैठक में गोप ने कहा कि समस्त फ्रंटल संगठन पूरी तैयारी के साथ निकाय चुनाव और महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के पक्ष में माहौल बनाने और बूथवार लोगों से घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलें। बैठक में तय हुआ कि वोटर लिस्ट लेकर दो-दो पन्ने की जिम्मेदारी लोगों को दी जाए। जिनका मुख्य कार्य जनसंपर्क के साथ-साथ पोलिंग वाले दिन लोगों को घर से निकल कर मतदान कराना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। लोगों को विधानसभा वार प्रभारी बनाकर चुनाव की जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में पार्षदों को जिताने के लिए भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री के अलावा फकीर सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, सिमरन सक्सेना, नेहा यादव, अमित सोनकर सहित सभी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे। लखनऊ मेयर की सीट पर अभी भाजपा का कब्जा था। लखनऊ की सीट महिला सीट है। इस बार सपा ने यहां से ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतारा है। सपा इस बार मेयर सीट के साथ-साथ पिछली बार पार्षद की जिन सीटों पर हार मिली थी वहां भी अपनी जीत के लिए रणनीति बनाई है।

Tags:    

Similar News