निजी बिजली कंपनी के इशारे पर सरकार करा रही कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न: अजय लल्लू

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Update: 2020-07-21 13:53 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यूपी सरकार पर निजी बिजली कंपनी के इशारे पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करवाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की तानाशाह सरकार लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन कर रही है। लेकिन इस दमन और उत्पीड़न से कांग्रेसजन ना डरेंगे ना ही झुकेंगे।

प्रदेश सरकार कर रही कांग्रेसियों का दमन- अजय लल्लू

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार लगातार राजनीतिक द्वेष और अपनी कायरता का परिचय देते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लाद रही है, जेल भेज रही है।

ये भी पढ़ें- मच गई मारः पीएम मोदी की अपील पर भिड़ गए युवा, भेज दीं 2353 प्रविष्टियां

लेकिन कांग्रेस के लोग महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाले हैं यह दमन और उत्पीड़न कांग्रेसियों को डिगा नहीं पायेगा। लल्लू ने बताया कि आगरा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित इस महामारी में लगातार लोगों की सेवा कर रहीं हैं और सड़कों पर आवाज बुलंद कर रही हैं। पिछले दिनों एक निजी बिजली कंपनी के भष्ट्राचार के खिलाफ वे आंदोलनरत रहीं।

सरकार के इशारे पर निजी बिजली कंपनी कर रही उत्पीड़न- लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि निजी बिजली कंपनी लगातार उपभोक्ताओं से गलत और फर्जी तरीके से ज्यादा बिल ले रही थी। कोरोना महामारी में कांग्रेस नेता तीन महीने की बिजली बिल माफ का अभियान चला रहे थे। जिससे खार खाई सरकार निजी बिजली कम्पनी के इशारे पर नेताओं का उत्पीड़न करवा रही है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में कोरोना पर बैठक, जिलाधिकारी ने दिए ये सख्त निर्दश

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला अध्यक्ष आगरा के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उनके साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags:    

Similar News