Lucknow Weather 27 September 2023: लखनऊ में फिर चढ़ा पारा, मूसलाधार बारिश पर लगा विराम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Lucknow Ka Mausam 27 September 2023: उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में धूप और गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। उमस कुछ हद तक लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

Report :  aman
Update:2023-09-27 05:00 IST

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 27 September 2023: उत्तर प्रदेश में कुछेक जिले को छोड़ दें तो बारिश का सिलसिला थमता जा रहा है। पूर्वांचल सहित कुछ ही जिलों में हल्की-फुल्की बरसात देखने को मिल रही है। सितंबर समाप्ति की ओर है। मूसलाधार बारिश दौर अब थम चुका है। बूंदाबांदी रुकते ही तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी यूपी के किसी हिस्से में मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है।

इतना ही नहीं, 26 से 29 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की गर्जना और बिजली गिरने की भी संभावना नहीं है। साथ ही, 3 दिनों तक पश्चिमी यूपी (Weather in Western UP) के जिलों में बारिश होने के कोई आसार नहीं है। मध्य भाग राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भी आसमान में बादलों के बीच धूप निकलने से उमस जैसी स्थिति रही। इसी प्रकार का मौसम बुधवार को रहने का भी अनुमान है। हालांकि, सुबह में हल्की हवाओं से लोगों को राहत का अहसास होगा।

लखनऊ में आज का मौसम?

राजधानी लखनऊ के आसमान में बुधवार (27 सितंबर) को भी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। कई हिस्सों में बादलों के बीच तेज धूप निकलेगी। जिससे गर्मी और उमस की अधिकता रहेगी। बुधवार को भी शहरवासियों को गर्मी परेशान करेगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी। सुबह से 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जो कुछ हद तक राहत देगी।

27 से 1 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, इस दौरान पूर्वी हिस्से में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। इसी प्रकार, 28 सितंबर को पूर्वी यूपी (Weather in Eastern UP) में अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसी तरह, 29 सितंबर को वेस्ट यूपी में एक दो स्थानों पर बादलों की गर्जना और बिजली की चमक देखने को मिल सकती है। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसा ही हाल 30 सितंबर को रहेगा। पश्चिमी यूपी की तुलना में पूर्वी यूपी में अधिक जगहों पर बारिश हो सकती है। 1 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में एक-दो स्थान पर और पूर्वी यूपी में अधिकतर जगहों पर बारिश की संभावना है।

Tags:    

Similar News