Lucknow Weather Today: लखनऊ में झुलसाने लगी गर्मी, अगले हफ्ते चलेंगी Heatwave...रात में बढ़ने लगा तापमान

Lucknow Ka Mausam 13 April 2023: मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 10 दिनों के बाद से प्रदेश के लोगों को तेज गर्म हवाओं के साथ हीटवेव का भी सामना करना पड़ेगा। इससे रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

Update: 2023-04-13 05:00 GMT
Lucknow Ka Mausam 13 April 2023 (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 13 April 2023: उत्तर प्रदेश में अब अप्रैल का महीना गर्म रहने लगा है। गर्मी का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य में गर्म हवाएं चलने लगी हैं। महीने के मध्य आते-आते तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा कि अप्रैल के आखिरी तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते के बाद से लखनऊ सहित अन्य जिलों में तेज गर्म हवाएं और Heatwave चलने की आशंका है। जिससे रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

हवाओं की दिशा बदलने के साथ गर्मी बढ़ गई है। यूपी में अभी उत्तर-पश्चिम (North West) दिशा से हवाएं चल रही है। इसी वजह से गर्म थपेड़ों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बुंदेलखंड के इलाकों में अभी से झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। बुधवार को भी झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। संगम नगरी प्रयागराज का तापमान भी 40 डिग्री के आसपास है। इसके अलावा मथुरा, वृंदावन, वाराणसी और आगरा में भी गर्मी सताने लगी है।

लखनऊ में चलने लगी गर्म हवाएं, रहें संभलकर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार (13 अप्रैल) को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। दोपहर के वक़्त सड़कों पर निकलने वालों को तेज धूप और गर्म हवा से बचकर चलने की हिदायत दी जा रही है। डॉक्टर बताते हैं मौसम में तेजी से बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम के साथ बुखार से शहरवासी परेशान हैं।

अगले हफ्ते से यूपी में लू का कहर !

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि, '14 अप्रैल तक तेज गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। जबकि, 7 से 10 दिनों के बाद उत्तर प्रदेश में लू (Heat Wave In UP) का कहर देखने को मिलेगा। हालांकि, अप्रैल के पहले हफ्ते से ही अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा बना हुआ है।'

Tags:    

Similar News