Lucknow Weather Today: यूपी में दिनोंदिन बढ़ती जाएगी ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से गलन वाली सर्दी

Lucknow Weather Today 17 December 2022: यूपी में ठंड दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सर्द हवाओं से पूरब से पश्चिम तक पारा तेजी से नीचे गया है। IMD ने आने वाले दिनों के लिए ये बताया है।

Written By :  aman
Update: 2022-12-17 02:18 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Weather Today 17 December 2022: देश के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में कड़ाके के सर्दी पड़ने लगी। सर्द हवाओं ने यूपी की फिजां बदल दी। तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे ला दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 दिसंबर और 18 दिसंबर को वेस्ट यूपी सहित सूबे के अन्य हिस्सों में शीतलहर की संभावना जताई जा रही है।

यूपी में ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ती जा रही है। सुदूर देहात और नदी, तालाब तथा नहर वाले इलाकों में लोगों को घना कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों को मवेशियों के लिए अलावा तक जलाने पड़ रहे हैं। राज्य के तमाम इलाकों में सुबह और शाम के वक्त ठंड खासा एहसास दिलाने लगी है। IMD के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों पारा और गिर सकता है। कहने का मतलब है कि, आने वाले दिनों में ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है।

लखनऊ में रात में पारा तेजी से गिर रहा

स्काईमेट वेदर के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शनिवार (17 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं और गुनगुनी धूप के साथ होगी। ठंड ने शुक्रवार को भी लोगों की कंपकंपी बढ़ाई। रात का पारा नीचे गिरकर 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर के अनुसार, यूपी में अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं (North Westerly Winds) चल रही हैं। जिसका असर प्रदेश के तापमान पर साफ-साफ दिख रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। अनुमान है कि आगामी एक-दो दिनों में तापमान गिरने से शीतलहर में वृद्धि होगी। सुबह के समय घना कोहरा भी दिखाई देगा।  


NCR में सर्द हवाओं का असर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। IMD ने जल्द ही एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का अनुमान जताया है। विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी (Snowfall) होगी। पहाड़ी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं का सीधा असर NCR के तमाम इलाकों में देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में नोएडा-गाजियाबाद में दिन के वक्त भी ठंड का एहसास हुआ। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। जिले में रात का तापमान करीब 2-4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी तरह, बिजनौर जिले में भी 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मेरठ शहर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पहाड़ों से टकरा कर आ रही ठंडी हवाएं 

मौसम विभाग का कहना है कि, चार दिनों से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी हिस्सों में भी दिखाई दे रहा है। पहाड़ों से टकराकर आ रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले दिनों में ये तापमान और नीचे जाएंगे। अमूमन नवंबर के अंत में या दिसंबर की शुरुआत में बारिश हो जाती थी। बारिश के ठीक बाद सर्दी बढ़ने लगती थी। मगर इस बार अभी तक बारिश का नामोनिशान नहीं है। आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि, पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उससे टकराकर आने वाली हवाओं की वजह से यूपी में सर्दी बढ़ी है। 

Tags:    

Similar News