Lucknow Weather Today: लखनऊ में गर्मी दिखा रही तेवर, तापमान 41 पार...रिमझिम बारिश जल्द देगी राहत

Lucknow Ka Mausam 18 April 2023: लखनऊ के तापमान में हो रहे इजाफे के साथ गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। कड़कड़ाती धूप के बीच घर से बाहर निकलना मुश्किल भरा हो रहा है।

Update: 2023-04-18 05:00 GMT
Lucknow Weather Today (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 18 April 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी में मुसम का मिजाज दिनोंदिन तल्ख़ होता जा रहा है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। मौसम शुष्क होने से गर्मी का असर दिखने लगा है। यूपी की राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में चिलचिलाती गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है।

चढ़ते तापमान की वजह से दोपहर के समय लू का एहसास होने लगा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और दफ्तर के लिए घरों से निकल रहे लोगों को प्रचंड धूप का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार (18 अप्रैल) सुबह हल्की हवाओं ने घूमने निकले लोगों को सुकून दिया। मगर, जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा धूप की तपिश और तल्ख़ हो जाएगी। 10 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाएगा। दोहपर के वक़्त वैसे ही लोग बाहर निकलते देखे जा रहे हैं जिन्हें अतिआवश्यक कार्य हो।

लखनऊ में आज भी झुलसाएगी गर्मी

लखनऊ का मौसम मंगलवार को भी गर्म रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ ही पारा ने भी रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। गर्म हवाओं ने लखनऊ वासियों को परेशान कर रखा है। तेजी से मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। खासकर, बच्चे और बूढ़े बीमार हो रहे हैं। बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ितों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। डॉक्टर्स ऐसे मौसम में खास बचाव की सलाह दे रहे हैं।

जल्द बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की मानें तो 18 से 20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसमी बदलाव देखने को मिलेंगे। मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कुछेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। लखनऊ सहित कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वी यूपी में गर्म हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। मेघ-गर्जन को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।g

Tags:    

Similar News