Lucknow Weather: लखनऊ में आज भी बारिश के आसार, पूरे दिन लगा रहेगा बादलों का जमावड़ा

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-07-24 13:28 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Click the Play button to listen to article

Lucknow Weather Today 24 July 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) तथा उससे सटे आसपास के सभी जनपदों में आज भी पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गौरतलब है कि जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज धूप और भीषण उमस भरी गर्मी देखने को मिली। हालांकि, बीते 4 दिनों से लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। बीते दिन शनिवार को लखनऊ समेत प्रदेश के पश्चिमांचल तथा पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में बारिश देखने को मिली। वहीं, आज सुबह भी प्रदेश के मध्यांचल तथा पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में अच्छी खासी बारिश हुई।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी कल के तरह ही रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक लखनऊ में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर आलमबाग समेत अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के कई अन्य जनपदों में आज पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बहराइच, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, कुशीनगर समेत कई अन्य जनपदों अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश का सिलसिला इसी तरह देखने को मिलेगा इस दौरान पूर्वांचल के कई जनपदों में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) जुलाई महीने में लगभग 20 दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। लखनऊ के तरह ही प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में जुलाई महीने में इसी तरह लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीते 4 दिनों से हो रही मानसूनी बारिश के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस के करीब गिरावट देखने को मिली। जहां 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था वहीं बारिश के बाद लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। लखनऊ के अलावा पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बता दें बीते दिन शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 1 हफ्ते तक लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा जिसके कारण लखनऊ के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद वायु गुणवत्ता बेहतर हो गई है। हालांकि कई क्षेत्रों में अभी भी AQI 80 से 90 के करीब देखने को मिल रहा है। हजरतगंज, तालकटोरा, गोमतीनगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में आज सुबह 7:00 बजे AQI 70-80 के आसपास रहा।

Tags:    

Similar News