Lucknow Weather Today: लखनऊ में और बढ़ेगा गलन का प्रकोप, यूपी के अन्य जिलों में कुछ ऐसा रहेगा आज का मौसम

UP Weather Update Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-11-26 00:32 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 26 November 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का पारा बीते कुछ दिनों से रात के वक्त 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। आज भी लखनऊ वासियों को शाम और रात के वक्त तापमान में गिरावट के कारण गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज सुबह के वक्त कुछ जगहों पर हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके बाद जनपद के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकलने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा के आसपास विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी जनपदों में अगले तीन से 4 दिनों तक इसी तरह मौसम बना रहेगा हालांकि इसके बाद ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) शुक्रवार के तरह ही आज भी पूरे दिन साफ बना रहेगा। आज सुबह के समय आलमबाग, चारबाग, मोहनलालगंज, गोमतीनगर, चिनहट, दुबग्गा समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है 8:00 बजे के बाद जनपद के इन सभी इलाकों में मौसम साफ हो जाएगा। पूरे दिन धूप खिले रहने के कारण दिन के वक्त लखनऊ में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। हालांकि, शाम और रात के वक्त लखनऊ में पारा एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है जिसके कारण लखनऊ वासियों को गलन भरे ठंड का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी सीतापुर, बलरामपुर तथा कानपुर समेत आसपास के कुछ अन्य जनपदों में भी आज सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोपहर तक इन सभी जनपदों में भी मौसम साफ हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा कानपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में अगले 72 घंटे बाद कोहरे और ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में भी अब ठंड अपना असर दिखाने लगा है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जनपदों में सुबह के वक्त रोजाना हल्के कोहरे का असर देखने को मिलता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी इन सभी जनपदों में सुबह 7:00 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। सुबह 7:00 बजे के बाद इन सभी जनपदों में मौसम साफ होने का अनुमान है। पूरे दिन तेज धूप रहने के कारण इन सभी जनपदों में तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और रात में एक बार फिर पारा नीचे रखने का अनुमान है जिसके कारण पूर्वांचल वासियों को गलन भरे ठंड का सामना करना पड़ेगा। पूर्वांचल के साथ-साथ पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र के लगभग सभी जनपदों में भी आज शाम और रात के वक़्त गलन भरा मौसम रहने का अनुमान है। नोएडा, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) पूरे दिन साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिले रहने के कारण लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है तो वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 107AQI

2. तालकटोरा - 105AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 98AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 122AQI

5. गोमती नगर - 91AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 89AQI

Tags:    

Similar News