Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज बादलों के बीच खिलेगी धूप, अगले एक हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा मौसम

Lucknow Mein Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-10-29 00:31 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 29 October 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज पूरे दिन बादलों का आना-जाना लगा रह सकता है। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कुछ जगहों पर सुबह के वक्त कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा जिसके कारण पूरे दिन राजधानी में खिलकर धूप नहीं निकलेगी। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में भी आज सुबह के वक्त कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। 10:00 बजे के बाद इन सभी जनपदों में हल्की धूप खिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी जनपदों में लोगों को दिन के वक्त ठंड का एहसास नहीं होगा। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण गुलाबी ठंड का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में अगले 2 दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। शुक्रवार को जनपद के ज्यादातर इलाकों में पूरे दिन मौसम साफ रहा हालांकि, आज लखनऊ में दिन के वक्त आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर दोपहर बाद हल्की धूप खिलेगी। आलमबाग, गोमतीनगर, चिनहट, चारबाग तथा मोहनलालगंज समेत कई अन्य जगहों पर आज सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन सभी जगहों पर दिन के वक्त हल्की धूप खिली रहेगी जिसके कारण पूरे दिन मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण इन सभी क्षेत्रों में लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव तथा कानपुर में भी आज मौसम मिलाजुला रहेगा। दिन के वक्त धूप खिली रहेगी लेकिन शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ तथा कानपुर समेत आसपास के विभिन्न जनपदों में अगले 2 दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन दिन के वक्त हल्की धूप खिली रहेगी। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आज वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती तथा देवरिया समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में दिन के वक्त मौसम सामान्य रहेगा। शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण इन सभी जनपदों में लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वांचल, पश्चिमांचल तथा एनसीआर समेत ज्यादातर इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। गौरतलब है कि इस वक्त उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसके कारण सैकड़ों गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 नवंबर से प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है जिसके कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) आज बीते कुछ दिनों के मुकाबले थोड़ा अधिक ठंडा रह सकता है। लखनऊ तथा आसपास के विभिन्न जनपदों में पूरे दिन हल्के बादलों के बीच धूप खिलने का आसार है जिसके कारण आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा कानपुर में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हो सकता हैं।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 42AQI

2. तालकटोरा - 47AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 40AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 37AQI

5. गोमती नगर - 40AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 35AQI

Tags:    

Similar News