Lucknow Weather: लखनऊ में आज पूरे दिन बारिश, इन इलाकों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

Lucknow Weather Update : यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य जनपदों में आज पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, दोपहर बाद कई जनपदों में भारी बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-08-04 12:38 GMT

Lucknow Weather (Image : Ashutosh Tripathi, Newstrack)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते 10 दिनों से सुहाना बना हुआ है। लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के अलग-अलग जनपदों में बीते दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ में आज पूरे दिन बादलों का जमावड़ा लगा रहेगा। चारबाग, आलमबाग, चिनहट तक गोमती नगर समेत जनपद के कुछ अन्य क्षेत्रों में दोपहर 12:00 बजे के बाद भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 3 से 4 दिनों तक इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 1 हफ्ते से लखनऊ तथा उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गौरतलब है कि मानसून ने इस बार उत्तर प्रदेश में काफी देर से दस्तक दी जिसके कारण 20 जुलाई तक लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि, 20 जुलाई के बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

बीते 2 हफ्ते से हो रही बारिश के कारण यूपी की राजधानी लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी अधिक सुधर गया है। पिछले 4 दिनों से लखनऊ के ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 70 से कम दर्ज किया गया है। बुधवार को लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में AQI 60 के करीब रहा। वहीं, आज सुबह तालकटोरा, गोमती नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में AQi 50 से नीचे दर्ज किया गया।

Lucknow Weather Today 4 August 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लखनऊ तथा उसके आसपास के जनपदों में बीते दिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिली। जिसके बाद राजधानी लखनऊ के गोमती नगर, चारबाग समेत कई अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, इस दौरान तेज हवाओं के कारण लखनऊ के कुछ इलाकों में काफी देर तक विद्युत सेवा भी बाधित रही, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी बीते दिन बादलों का जमावड़ा लगा रहा इस दौरान जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते 10 दिनों से सुहाना बना हुआ है। लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के अलग-अलग जनपदों में बीते दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ में आज पूरे दिन बादलों का जमावड़ा लगा रहेगा। चारबाग, आलमबाग, चिनहट तक गोमती नगर समेत जनपद के कुछ अन्य क्षेत्रों में दोपहर 12:00 बजे के बाद भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 3 से 4 दिनों तक इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 1 हफ्ते से लखनऊ तथा उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गौरतलब है कि मानसून ने इस बार उत्तर प्रदेश में काफी देर से दस्तक दी जिसके कारण 20 जुलाई तक लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि, 20 जुलाई के बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

बीते 2 हफ्ते से हो रही बारिश के कारण यूपी की राजधानी लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी अधिक सुधर गया है। पिछले 4 दिनों से लखनऊ के ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 70 से कम दर्ज किया गया है। बुधवार को लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में AQI 60 के करीब रहा। वहीं, आज सुबह तालकटोरा, गोमती नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में AQi 50 से नीचे दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News