Lucknow Ka Mausam 02 October 2023: लगा रहेगा बादलों के आने-जाने का सिलसिला, यूपी के कई हिस्सों में बारिश के आसार

Lucknow Ka Mausam 02 October 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भी बादलों का आना जाना लगा रहेगा। इस दौरान पांच किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

Update:2023-10-02 04:00 IST

Lucknow Ka Mausam 02 October 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Ka Mausam 02 October 2023: अक्टूबर माह के शुरुआत से ही मौसम में बदलाव आने लगा है। जहां एक तरफ मौसम की विदाई शुरू हो गई, वहीं दूसरी तरफ तापमान बढ़ने से गर्मी का भी एहसास होने लगा है। हालांकि चार से पांच अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश होती रहेगी। इन इलाकों में मौसम सुहाना बना रहेगा। रविवार को लखनऊ में छिटपुट बादलों को छोड़ दिनभर तेज धूप से गर्मी में वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार 2 अक्टूबर को भी आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। उत्तर प्रदेश के कई हस्सों में धीमे से तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हिस्से में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। इसके बाद एक बार फिर यहां का मौसम शुष्क रहेगा।

कैसा रहेगा राजधानी लखनऊ का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भी बादलों का आना जाना लगा रहेगा। इस दौरान पांच किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने से हवाएं ठंडी रहेंगी। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। शुबह-शुबह ठंडी हवाओं का आनंद लेते हुए योगा व एक्सरसाइज से शुरुआत करें।

यूपी के पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना 

यूपी मौसम विभाग के अनुसार दो अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पूर्वी भाग के कुछ जगहों पर गरज चमक से साथ धीमे से तेज बारिश हो सकती है। वहीं 3 और 4 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहेगा। जबकि पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका है। 5 अक्टूबर को भी यूपी के पश्चिमी हिस्से में बारिश नहीं होगी। जबकि पूर्वी हिस्से कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 6 अक्टूबर को लगभग पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कहीं बारिश नहीं होगी।

Tags:    

Similar News