योगी सरकार की बड़ी तैयारी, आपसी रंजिश में चिहिंत व्यक्तियों पर हुआ ये फैसला

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि प्रदेश में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश भेजे जा चुके हैं।

Update: 2020-08-18 15:34 GMT

लखनऊ: प्रदेश में शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न प्रकार के रंजिश के मामलो में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर भारी मुचलको पर पाबन्द करने तथा शस्त्र लाईसेंसो के दुरूपयोग की घटनाओं में तत्परता से प्रभावी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

शान्ति भंग करने वालों पर चिंन्हित कर हो कार्यवाही- अवनीश अवस्थी

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश भेजे जा चुके हैं। कहा गया है कि शान्ति एवं व्यवस्था के दृष्टिगत आपसी रंजिश, पंचायत चुनाव सम्बन्धी रंजिश, विवादजन्य रंजिश आदि के मामलो को अभियान चलाकर चिन्हित किया जाए। चिन्हित मामलो में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें भारी मुचलके पर पाबन्द किया जाए। शासन द्वारा कहा गया है कि पाबन्दी का उल्लघंन कर शान्ति भंग करने वालो को प्राथमिकता पर चिन्हित कर उनसे मुचलके व बंधपत्र राशि की वसूली सुनिश्चित करते हुये नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए।

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट: MSME के भविष्य को बदलने में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा

Avnish Awasthi

जिलाधिकारियों को इस बात के सख्त निर्देश दिये गये हैं कि पाबन्द करने के बाद भी शान्ति भंग करने वालो को प्राथमिकता पर चिन्हित कर उनसे मुचलके बंध पत्र की राशि की वसूली कर नियमानुसार संख्त कार्यवाही भी की जाए। शासन द्वारा यह भी कहा गया है कि शस्त्र लाईसेंसो के दुरूपयोग की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाय। शस्त्र के दुरूपयोग करने वाले शस्त्र लाईसेंस धारियों के शस्त्र लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी तत्परतापूर्वक नियमानुसार की जाए।

इस वर्ष अब तक 4 लाख 18 हजार 400 व्यक्तियों का किया गया चालान

Weapon License

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष 16 जून से विशेष अभियान भी चलाया गया है। जिसके तहत अब तक 74700 व्यक्तियों को धारा-107 दप्रस के तहत चालान किया गया है। इस अवधि में 74033 लोगो को नोटिस दी गयी तथा 35645 लोगो को पाबंद किया गया है। अन्तिम रूप से पाबन्द लोगों की संख्या-1 लाख 15 हजार 975 है। अभियान के दौरान 26 पाबन्द व्यक्तियों के विरूद्ध शस्त्र लाईसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट सक्षम न्यायालय को भेजी गयी। अभियान के दौरान 252 शस्त्र निरस्तीकरण वाद दर्ज किये गये हैं तथा 256 शस्त्र लाईसेंस निलम्बित तथा 112 शस्त्र लाईसेंस निरस्त किये गये हैं।

ये भी पढ़ें- अचानक लखनऊ पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, पुलिस ने रोका

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक कुल 4 लाख 18 हजार 400 व्यक्तियो का चालान किया गया है तथा 4 लाख 3 हजार 970 लोगों को नोटिस दी गयी है। साथ ही कुल 1 लाख 81 हजार 944 लोगो पाबंद किया गया है। अन्तिम रूप से पाबन्द लोगों की संख्या 6 लाख 71 हजार 631 है। साथ ही साथ 231 पाबन्द व्यक्तियों के विरूद्ध शस्त्र लाइसेंस निलम्बित/निरस्त करने की रिपोर्ट सक्षम न्यायालय को भेजी गयी है। इस वर्ष अब तक 1940 शस्त्र निरस्तीकरण वाद दर्ज किये गये हैं तथा 1702 शस्त्र लाईसेंस निलम्बित तथा 469 शस्त्र लाईसेंस निरस्त किये गये हैं।

Tags:    

Similar News