Lucknow Murder Case: बंथरा के ऋतिक हत्याकांड पर ब्राह्मण समाज की नाराजगी बढ़ी, रविवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

Lucknow Murder Case: पुलिस के पास गिरफ्तारी के लिए अब सिर्फ एक दिन का समय शेष है। वरना प्रदेश के विभिन्न जिलों से ब्राह्मण समाज के लोग रविवार को लखनऊ में एकत्र होंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-07-26 14:19 GMT

ऋतिक पांडेय (20): Photo- Social Media

Lucknow Murder Case: राजधानी लखनऊ के बंथरा में हुए ऋतिक (20) हत्याकांड पर ब्राह्मण संगठनों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। समाज के लोगों ने गुरुवार की शाम थाने में जोरदार प्रदर्शन कर ऋतिक के घर तक पैदल मार्च निकाला था। साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया था। उसमें से एक दिन बीत चुका है लेकिन अभी तक पुलिस किसी नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसे में पुलिस के पास अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। अगर पुलिस कल तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो रविवार को राजधानी सहित अन्य जिलों के में रहने वाले ब्राह्मण समाज के लोग लखनऊ पहुंचेंगे जहां बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय, वरिष्ठ ब्राह्मण नेता नागेश्वर द्विवेदी, ब्राह्मण नेता आशीष द्विवेदी आदि ने बताया कि बंथरा गांव में रविवार को दबंगों ने घर में घुसकर ब्राह्मण युवक ऋतिक पांडेय (20) पुत्र इंद्र कुमार पांडेय को लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से जब परिवार ने शिकायत की तो पुलिस आरोपियों से ही मिल गई और आरोपियों को सुरक्षित अन्य स्थानों पर भगा दिया। पीड़ित परिवार की मदद की जगह पुलिस लगातार आरोपियों का पक्ष लेती रही। जब अस्पताल में शव रखकर मज़बूर परिवार ने प्रदर्शन किया तो अधिकारियों की नींद टूटी और उन्होंने हिमांशु अवनीश, प्रत्यूष, सनी और प्रियांशु समेत 5 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना को लगभग 5 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अज्ञात आरोपियों में शामिल प्रदीप सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर सकी है। पुलिस के पास गिरफ्तारी के लिए अब सिर्फ एक दिन का समय शेष है। वरना प्रदेश के विभिन्न जिलों से ब्राह्मण समाज के लोग रविवार को लखनऊ में एकत्र होंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बंथरा हत्याकांड में अखिलेश ने भाजपा को घेरा

बंथरा में हुई ऋतिक की हत्या सरकार के गले की फांस बन गई है। शुक्रवार की दोपहर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि इस घटना में भाजपा के लोग शामिल हैं। इस घटना का सरोजनीनगर कनेक्शन है। भाजपा के लोग इसमें शामिल हैं इसी वजह से अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब शायद बुलडोजर की चाभी खो गई है। इस वजह से अभी तक किसी आरोपी के घर पर बुलडोजर नहीं चला है।

एडीसीपी साउथ बोले- आरोपियों के वारंट लिए, दबिश जारी

शुक्रवार की शाम न्यूज़ट्रैक से बातचीत में एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने कहा कि घटना में शामिल 5 नामजद आरोपियों का गैर जमानती वारंट हासिल किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी, सर्विलांस, और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। उनकी रिश्तेदारी के साथ ही छिपने के हर संभव स्थान पर तलाश जारी है। 

Tags:    

Similar News