Lucknow News: शहीदों की प्रतिमा पर सीएम ने अर्पित किए पुष्प, परिजनों को किया सम्मानित

Lucknow News: शुक्रवार को राजधानी के शहीद स्मारक स्थित पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-07-26 07:05 GMT

शहीदों की प्रतिमा पर सीएम ने अर्पित किए पुष्प   (Photo: Newstrack.com)

Lucknow News: शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद स्मारक में शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके परिजनों को भी सम्मानित किया।

26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान से युद्ध में विजय हासिल की थी। तब से लेकर आज तक हर वर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार को राजधानी के शहीद स्मारक स्थित पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने वीर गाथाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1999 में पाकिस्तान ने धोखे से खाली पड़ी चौकियों पर कब्जा किया था इसके बाद भारत की ओर से ऑपरेशन विजय का ऐलान किया गया। इसमें भारत में पाकिस्तान को धूल चटा दी और सभी चोटियों को फिर से हासिल किया। शहीदों के शौर्य को याद करने के लिए हर वर्ष कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही नगर विकास मंत्री एके शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

कारगिल के द्रास सेक्टर में पाक ने की थी नापाक हरकत

1999 में पाकिस्तान ने कारगिल के द्रास सेक्टर में धोखेबाजी करते हुए LOC पार कर के भारत की जमीन और खाली पड़ी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया था। साथ ही पाकिस्तान ने इस बात को मानने से भी इंकार किया और सारा ठीकरा कश्मीरी उग्रवादियों पर फोड़ दिया। इसके बाद भारत की ओर से ऑपरेशन विजय का ऐलान किया गया। इसमें करीब 30000 सैनिक शामिल हुए थे। भारतीय फौजों ने LOC तक अपनी सारी जमीन पुनः कब्जा मुक्त कराई साथ ही सैकड़ों उग्रवादियों को भी मार गिराया। इसमें कई पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए। इस हरकत में पाकिस्तान शामिल था इस बात की पुष्टि मारे गए सैनिकों और आतंकियों के पास मिले दस्तावेजों और हथियारों से हुई थी।


हड्डियां गला देने वाली सर्दियों में जीती लड़ाई

कारगिल के द्रास सेक्टर में जब आपरेशन विजय लॉन्च किया गया तो वहां हड्डियां गला देने वाली ठंड पड़ रही थी। दुश्मन हिमालय की बेहद ऊंची और सुरक्षित चोटियों से भारतीय फौजों की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। इसके बावजूद भारतीय फौज के बहादुर सैनिकों ने एक-एक कर दुश्मन के सारे बंकर तबाह कर दिए। इस युद्ध में भारत के 500 से अधिक जवानों ने शहादत दी थी। बदले में उन्होंने 5000 से अधिक पाकिस्तानी आतंकियों और सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। अंततः भारत ने इस युद्ध में जीत हासिल कर कारगिल में तिरंगा लहरा दिया।



Tags:    

Similar News