Lucknow: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सपा के सांसद पर दर्ज हुआ मुकदमा, बिना अनुमति प्रदर्शन और जुलूस का मामला

Lucknow News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर समेत 150 अन्य नेताओं पर गौतम पल्ली थाने में भी FIR दर्ज हुई है।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-08-24 06:11 GMT

Ajay Rai, RK Chaudhary  (photo: social media )

Lucknow News: बिना अनुमति ईडी कार्यालय पर 21 अगस्त को प्रदर्शन करने की तैयारी और राजभवन गेट पर बैठकर हंगामा और घेराव करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सपा के मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी समेत अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। निषेधाज्ञा के उल्लंघन और बिना अनुमति आयोजन करने के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, सांसद तनुज पुनिया, राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, NSUI के अनस रहमान समेत कुल 23 नामजद समेत करीब 273 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के आधार पर यह सभी लोग बीते 21 अगस्त को ईडी के लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें रास्ते में ही रोक लिया था। इसके बाद यह सभी लोग राजभवन के गए पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने जब इन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो सभी ने हंगामा कर दिया था। इसी मामले में हजरतगंज थाने में चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुई दूसरी FIR

इसी मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राय पर समेत 150 अन्य नेताओं पर गौतम पल्ली थाने में भी FIR दर्ज हुई है। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश मंडल नावेद नकवी समेत कई नामजद व अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कराई गई है।

बिना अनुमति आयोजन पर सपा सांसद भी घिरे, मुकदमा

गांधी भवन प्रेक्षागृह में बिना अनुमति आयोजन करने पर संगोष्ठी के आयोजक इंदिरानगर निवासी तरुण रावत, सपा के मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वजीरगंज इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक यह मुकदमा दरोगा विनोद कुमार सिंह की तरफ से दर्ज कराया गया है। इसमें करीब 250 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

Tags:    

Similar News