Lucknow News: मंत्री दिनेश सिंह के खिलाफ नहीं थम रहा कांग्रेसियों का गुस्सा, आवास के बाहर NSUI का प्रदर्शन

Lucknow News: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके लिए उनको माफी भी नहीं मिल सकती है।

Report :  Abhishek Mishra
Update:2024-10-18 15:15 IST

Lucknow NSUI Protest

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।


 दिनेश सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को पांच कालिदास मार्ग के निकट स्थित मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास के बाहर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने मंत्री द्वारा प्रियंका गांधी पर दिए बयान के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। प्रदर्शकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यहां से प्रदर्शन कर रहे लोगों को ईको गार्डन भेज दिया गया। 


 थम नहीं रहा कांग्रेसियों का गुस्सा

योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज प्रियंका गांधी पर दिए गए बयान पर संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को दिनेश प्रताप सिंह के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनएसयूआई के विशाल सिंह, शुभम खरवार व अन्य मौजूद रहे।

बयान से झलकती है बेकार मानसिकता 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके लिए उनको माफी भी नहीं मिल सकती है। अपने बयान से उन्होंने भाजपा की ओछी मानसिकता को सबके सामने लाया है। विशाल सिंह ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने हमेशा से ही महिलाओं का अपमान किया है। प्रियंका गांधी जी पर दिया बयान भी देश की महिलाओं का अपमान है। ऐसे बयान उनकी बेकार मानसिकता का प्रमाण है। इससे उनके चरित्र की झलक मिलती है। 

Tags:    

Similar News