UP Jodo Yatra: यूपी जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों ने दिखाया दम, प्रदेश अध्यक्ष समेत हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

UP Jodo Yatra: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पिछले दिनों सहारनपुर से शुरू हुई थी जिसका शनिवार को लखनऊ में समापन हो गया। यात्रा में कार्यकर्ताओं की भारी उमड़ी।

Update: 2024-01-06 15:06 GMT

यूपी जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों ने दिखाया दम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल: Video- Newstrack

UP Jodo Yatra: यूपी में हासिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखान में जुटी है। यूपी जोड़ो यात्रा शनिवार को लखनऊ पहुंची तो कांग्रेसियों ने इसका जमकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आए। पिछले दिनों यूपी के सहारनपुर से शुरू हुई कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का राजधानी स्थित शहीद स्मारक पर समापन हुई। समापन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Photo- Newstrack

यूपी जोड़ो यात्रा शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ के रकाबगंज से निकलकर नाका, चारबाग, बर्लिंगटन, केसरबाग, परिवर्तन चैराहे होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यात्रा में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। यूपी जोड़ा यात्रा का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।

Photo- Newstrack

यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया- अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस यात्रा में लोगों ने हमारा बढ़-चढ़कर साथ दिया। कहा कि आज ही हमारे शीर्ष नेतृत्व ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने को लेकर उसका लोगो और टैगलाइन 'न्याय का हक मिलने तक' लॉन्च किया है। कांग्रेस यूपी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गाँधी जी को पूरे देश का समर्थन और प्यार लगातार मिल रहा है।

Photo- Newstrack

यूपी की राजनीति और कांग्रेस

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस यूपी में अपनी फिर से जमीन तलाशने में जुटी है। कांग्रेस के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में से केवल एक सीट रायबरेली की मिली थी। जिस पर सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी।


Photo- Newstrack

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे। ऐसे में अब कांग्रेस के लिए यूपी में अपनी मजबूती दर्ज कराना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News