Lucknow Crime: घायल अवस्था में क्लिनिक पहुंचे ई- रिक्शा चालक की मौत, हत्या की आशंका
Lucknow Crime: मोहनलालगंज थानाक्षेत्र में घायल अवस्था में खुद ई रिक्शा चलाकर डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचे रिक्शा चालक राम कुमार शुक्ला (46) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
Lucknow Crime: सोमवार की दोपहर मोहनलालगंज थानाक्षेत्र में घायल अवस्था में खुद ई रिक्शा चलाकर डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचे रिक्शा चालक राम कुमार शुक्ला (46) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह निगोहां के ब्रह्मदासपुर गांव के रहने वाले थे और ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी सरिता ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर से ई रिक्शा चलाने के लिए निकले थे। दोपहर में मोहनलालगंज कस्बे में एक निजी क्लीनिक के संचालक ने उनके घायल अवस्था में क्लिनिक पर होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह दर्द से तड़प रहे थे। इसके थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई। जांच में मृतक के सिर के पिछले हिस्से में पुलिस को चोट के निशान मिले हैं। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी गायब था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मोहनलालगंज पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।