Lucknow University: एलयू का 12वां संकाय बना प्रबंध अध्ययन संकाय, शासन ने दी मंजूरी

Lucknow University: कुलपति प्रो. राय ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के प्रबंधन शिक्षा के ब्रांड को मजबूत करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-07-27 03:15 GMT

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय को प्रबंध अध्ययन संकाय के रूप में 12वें संकाय की मंजूरी मिल गई है। इससे विश्वविद्यालय का व्यापार प्रशासन विभाग अब प्रबन्ध अध्ययन संकाय बन गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन ने अनापत्ति पत्र जारी कर दिया है। 

प्रबंधन कार्यक्रम में पढ़ रहे 2200 से अधिक विद्यार्थी

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि विश्वविद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। व्यापार प्रशासन विभाग में उत्कृष्ट और अपनी विधा में अग्रणी शिक्षक रहे हैं। प्रबंधन शिक्षा अब व्यावसायिक शिक्षा से आगे बढ़ गई है। इसलिए प्रबंधन संकाय के एक अलग संकाय की स्थापना जरूरी थी। एलयू में कुल 22,000 छात्रों में से 2200 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रबंधन कार्यक्रमों में पढ़ रहे हैं।

संस्थान को प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बनाने में मदद मिलेगी 

कुलपति प्रो. राय ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के प्रबंधन शिक्षा के ब्रांड को मजबूत करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। व्यापार प्रशासन विभाग को प्रबंध अध्ययन संकाय में बदलना एक महत्वपूर्ण कदम है जो विभाग, छात्रों और संस्थान के लिए कई फायदे ला सकता है। यह संकाय विद्यार्थियों को आधुनिक व्यापार जगत में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करेगा। संस्थान को एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बनाने में मदद करेगा।

Tags:    

Similar News