Lucknow Crime: नशे में धुत होकर कमरे में पड़ा था भाई, बहन से हो गया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Crime: जानकारी के अनुसार गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में 30 जुलाई की दोपहर 17 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-08-01 14:21 GMT

Photo- Social Media

Lucknow Crime: गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका से रेप के मामले में आरोपी मनोज कुमार पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना 30 जुलाई की है। जब घटना हुई उस दौरान पीड़िता का भाई भी उसी कमरे में था लेकिन वह बुरी तरह से शराब के नशे में धुत था। नतीजतन, बहन के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात हो गई और उसे होश तक नहीं रहा। 

जानकारी के अनुसार गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में 30 जुलाई की दोपहर 17 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। आरोप है कि इसी बीच गांव में रहने वाला मनोज कुमार घर में घुस गया और उसकी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। किशोरी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वहीं, जब उसकी मां घर पहुंची तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। जब वह दरवाजा खोलकर अंदर गई तो बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जानकारी करने पर उसने दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। पीड़िता ने तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बुधवार को मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

प्रधान पर दबाव बनाने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि इस मामले में ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र उससे ले लिया और एक सादे कागज पर दस्तखत करा लिए। इसके बाद प्रधान ने कहा कि तुम मुकदमा नहीं लड़ पाओगी। घर जाओ इस मामले में कुछ नहीं हो सकता है। इसके बाद पीड़िता घर लौट गई। बुधवार को मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और आनन - फानन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जाँच के बाद भेजा गया जेल 

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया था। घटना की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Tags:    

Similar News