LDA News: अब रात 10 बजे तक खुलेगा जनेश्वर मिश्र पार्क, एक घंटे बढ़ी सीमा

LDA News: प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क में वर्तमान में प्रचलित व्यवस्था के तहत गर्मियों में सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक पार्क खुला रहता है।

Report :  Santosh Tiwari
Update: 2024-09-04 15:39 GMT

Photo- Social Media

LDA News: गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोग अब ज्यादा देर तक सैर-सपाटा कर सकेंगे। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पार्क के खुलने और बंद होने के समय में संशोधन करते हुए समय सीमा एक घंटे बढ़ा दी है। नयी व्यवस्था के तहत जनेश्वर मिश्र पार्क अब सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क में वर्तमान में प्रचलित व्यवस्था के तहत गर्मियों में सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक पार्क खुला रहता है। जिसमें सुबह 8ः30 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है। वहीं, सर्दियों में पार्क सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खोला जाता है। जिसमें सुबह 8ः30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है। गौरतलब है कि जनेश्वर मिश्र पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं व वरिष्ठ नागरिक समेत सभी वर्ग शामिल हैं। जिनके मनोरंजन के लिए पार्क में किड्स-प्ले एरिया, 5डी मोशन पिक्चर, मल्टीमीडिया वाॅटर स्क्रीन लेजर शो, ई-बाइक समेत कई तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

आगंतुक अपनी सुविधा के अनुसार इन मनोरंजक गतिविधियों का ज्यादा देर तक लुत्फ उठा सकें। इसके लिए एलडीए उपाध्यक्ष ने पार्क के खुलने की समय सीमा को एक घंटे के लिए बढ़ा दिया है। इसके तहत अब ग्रीष्म ऋतु में पार्क सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। जिसमें सुबह 8ः30 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश के लिए टिकट व्यवस्था लागू होगी। वहीं, शरद ऋतु में पार्क सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खोला जाएगा। जिसमें सुबह 8ः30 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश के लिए टिकट लगेगा। इस क्रम में उपाध्यक्ष ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के सम्बंध में भी आदेश दिये हैं। जिसके अनुपालन में पार्क में 20 अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जा रही है।

Tags:    

Similar News