BJP Working Committee: जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला, बोले-वह एक परजीवी पार्टी है, जिसके सहारे खड़ी होगी उसे ही निगल जाएगी

BJP state Meeting: जेपी नड्डा ने कहा, तीन चुनाव के बाद आप (कांग्रेस) 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इं​डी अलायंस ये ध्यान रखे कि आप सारे जुड़कर जितने हैं, वो अकेले भाजपा के सांसदों से कम हैं।

Report :  Network
Update: 2024-07-14 11:23 GMT

Lucknow News: BJP President JP Nadda (Pic:Social Media)

BJP state Working Committee Meeting: लखनऊ- बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, तीन चुनाव के बाद आप (कांग्रेस) 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इं​डी अलायंस ये ध्यान रखे कि आप सारे जुड़कर जितने हैं, वो अकेले भाजपा के सांसदों से कम हैं। 13 राज्यों में कांग्रेस के एक भी एमपी नहीं हैं।

गुजरात, छत्तीसढ़ और मध्य प्रदेश की 64 सीटों में से सिर्फ दो सीटें कांग्रेस जीत पाई है, जबकि 62 सीटें भाजपा जीती है।

नड्डा बोले- जहां कांग्रेस अकेले लड़ी है वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत है

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें जनता ने फिर से समर्थन दिया है ताकि हम विकसित भारत बना सकें। उन्होंने कहा कि बीजेपी भविष्य की पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश में 1500 से अधिक पार्टी हैं,जिनमें अधिकतर परिवारवादी पार्टियां हैं। लेकिन बीजेपी सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ चल रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस बहुत उत्साह में है लेकिन 13 राज्यों में उनका खाता नहीं खुला। जहां कांग्रेस अकेले लड़ी है वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत है। जहां साथ में लड़ी वहां 50 है। कांग्रेस अब दूसरो के सहारे है, लेकिन वह हमेशा दूसरों को कमजोर करती है।

भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की भी 

भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की पार्टी भी है। हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी है वह मौसमी नहीं है। यह जिम्मेवारी सदैव और निरंतर हमारे कंधों पर है।

कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है

उन्होंने कहा, भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार हमको समर्थन दिया है तो इसका मतलब यह है कि उसने एक विशेष कार्य के लिए यह जनादेश दिया है। हम पूरे भारत में राजनीति करते हैं। देश का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां भाजपा की उपस्थित ना हो। भाजपा की इस स्थित में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर यहां पहुंची है। कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस तीसरी बार फेल हुई

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी है वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत है और जहां वह किसी के साथ है वहां उसका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी है। यह पार्टी एक परजीवी बन गई है। वहां दूसरी पार्टी के सहारे खड़ी होकर सत्ता पाना चाहती है। आज कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत पर खड़ी पार्टी है। यह बात रीजनल पार्टियों को समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इंडिया गठबंधन है वह सभी सीटें जोड़ लें तब भी हमारी अकेली सीटों से कम है।

संविधान खत्म करने का भ्रम फैलाया गया

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किस पार्टी ने संविधान का गला घोटा है। 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। मोदी की दस साल की सरकार में सिर्फ जम्मू में सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस संविधान की हत्या करने वाली पार्टी है।

बोले-राम मंदिर हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं

जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि राम हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है। राम मंदिर हमारे लिए विचारधारा है। भाजपा जब दो सीटों पर थी तब भी वह मुद्दों पर राजनीति करती थी वह आज भी मुद्दों पर ही राजनीति करती है।

Similar News