Lucknow News: मंडलायुक्त ने नगर निगम से मांगा 30 करोड़ का हिसाब, इन तीन बिन्दुओं पर देना होगा जवाब

Lucknow News: चिट्ठी में कमिश्नर ने लिखा है कि नगर निगम को कूड़ा निस्तारण, कूड़ा वाहन के लिए पैसे दिए गए थे। इसके बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था अधर में है। कूड़ा उठाने के लिए पुरानी गाड़ियों का ही प्रयोग किया जा रहा है। हर जगह पुरानी गाड़ियां दिख रही हैं।

Update: 2023-06-09 07:33 GMT
lucknow nagar nigam (Photo-Social Media)

Lucknow News: मंडलायुक्त नें नगर निगम से कूड़ा निस्तारण के लिए दिए गए 30 करोड़ 34 लाख का हिसाब मांगा है। 15वें वित्त आयोग और स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम को कूड़ा निस्तारण के लिए 30 करोड़ 34 लाख रुपए दिए गए थे। लेकिन अभी भी नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहन पुराने और खटारे पड़े हैं। उसमें कोई सुधार नहीं हुआ है। इस पर मंडलायुक्त काफी नाराज है। उन्होंने नगर निगम से पूछा कि स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी व 15वें वित्त आयोग से जो पैसा मिला उसका क्या किया। अभी तक वाहन नहीं आए तो आपूर्तिकर्ता पर कार्रवाई क्यों नहीं किया गया। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह को चिट्ठी लिख कर जानकारी मांगी।

चिट्ठी में कमिश्नर ने लिखा है कि नगर निगम को कूड़ा निस्तारण, कूड़ा वाहन के लिए पैसे दिए गए थे। इसके बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था अधर में है। कूड़ा उठाने के लिए पुरानी गाड़ियों का ही प्रयोग किया जा रहा है। हर जगह यही गाड़ियां दिख रही हैं।

कमिश्नर ने इन तीन बिन्दुओं पर मांगा जवाब

  • आदेश के अनुसार उपकरणों एवं वाहनों की खरीद हुई या नहीं।
  • यदि नहीं हुई तो आपूर्तिकर्ता पर क्या कार्रवी हुई है।
  • यदि वाह खरीदे जा चुके हैं तो उनका विभिन्न जोनों में आवंटन हुआ है कि नहीं। बता दें कि पिछले साल ही नगर निगम को नए वाहन खरीदने के निर्देश दिए थे।

इन वाहनों को मिली थी मंजूरी

चार RC वाहन, 600 आयरन डस्टरबिन, चार ट्रांसफर स्टेशन, 40 ट्रिपर, 1215 रिक्शा ट्राली, 1000 हत्थु ठेला, आठ डीजल से चलने वाली मिनी ट्रक, आठ कैटल कैचिंग वाहन, 2605 सफाई कर्मचारियों के लिए टूल्स और 4132 पीपीई किट की खरीद को मंजूरी मिली थी।

60 छोटे वाहनों की हो चुकी खरीद

नगर निगम की माने तो 60 छोटे वाहनों की खरीद हो चुकी है। अभी इन वाहनों की रजिस्ट्रेशन संबंधी कुछ औपचारिकताएं कराई जानी हैं। इसके बाद विभिन्न जोनों में आवंटित कर दिया जाएगा। उपकरणों से संबंधित दो खरीद टेंडर प्रक्रिया में है।

Tags:    

Similar News