Lucknow Ka Mausam 30 September 2023: लखनऊ में बदल रहा मौसम का मिजाज, अब गुलाबी सर्दी का इंतजार, जानिए आज का हाल

Lucknow Ka Mausam 30 September 2023: लखनऊ में बरसात की विदाई के साथ लोगों को बेसब्री से गुलाबी सर्दी का इंतजार है। जल्द ही राजधानी का मौसम बदलने वाला है। जानें आज के मौसम का अपडेट....;

Report :  aman
twitter icon
Update:2023-09-30 07:02 IST
Lucknow Ka Mausam

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

  • whatsapp icon

Lucknow Ka Mausam 30 September 2023: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के साथ गुलाबी सर्दी का आगाज होने जा रहा है। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बरसात को छोड़ दें तो अन्य हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा। राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान अब गिरने लगे हैं। ये लगभग 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल दो दिनों तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि मानसून की विदाई जारी है। बारिश बेहद सीमित स्थानों पर देखने को मिल रही है। प्रदेश के मध्य भाग में धूप-छांव का खेल जारी है। मानसून के जाते ही सर्दी दस्तक देगी। फिलहाल तापमान स्थिर नजर आ रहा है। विभाग ने 01 अक्टूबर के बाद से सर्दी के दस्तक देने का पूर्वानुमान जाहिर किया है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी में अभी से मौसमी बदलाव महसूस किया जा रहा है। लखनऊ का आसमान शनिवार को करीब-करीब साफ रहेगा। दिन चढ़ने के साथ खिली धूप अपना तेज दिखाएगी। लेकिन, इस बीच उत्तर-पश्चिम दिशा से 11 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलने वाली हवाएं शहरवासियों को सुकून देगी। दोपहर में सड़कों पर थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन ये ज्यादा परेशान नहीं करेगी। 30 सितंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। देर शाम आसमान में बादल नजर आएंगे। हालांकि, उमस अब बेअसर रहेगा।

पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बरसात

मौसम विभाग का कहना है कि, 30 सितंबर को भी प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गिने-चुने स्थानों पर हल्की-फुल्की बरसात हो सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। 1 अक्टूबर को पश्चिमी भाग में बरसात की संभावना है। इस दौरान एक-दो जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद जताई गई है। 

4 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, 2 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर और पश्चिमी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दोनों ही दिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इसी प्रकार 3 और 4 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम करीब-करीब साफ रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News