Lucknow News: विकास नगर में शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Lucknow News: कुर्सी रोड विकास नगर थाना क्षेत्र में एक शोरूम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया।

Update: 2024-07-27 06:11 GMT

लखनऊ में विकास नगर में शोरूम में लगी भीषण आग (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: राजधानी के कुर्सी रोड विकास नगर थाना क्षेत्र में एक शोरूम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग लगने की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर कई अग्निशमन विभाग के कई अधिकारी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी। दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

शार्ट सर्किट के चलते लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कुर्सी रोड विकास नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाजार इंडिया के बगल में एक प्रतिष्ठित जूतों के शोरूम में अचानक आग लग गयी। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते शोरूम में आग लग गयी। धीरे-धीरे आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। शोरूम में आग लगते ही स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी।

आनन-फानन में घटना की जानकारी लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी और दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गयी। घंटों मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। संभावना जतायी जा रही है कि आग लगने से शोरूम में लाखों के जूते जलकर खाक हो गये। जिससे शोरूम मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है।

क्यों बढ़ रही अग्निकांड की घटनाएं

राजधानी लखनऊ में अग्निकांड की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इस दौरान सर्वाधिक घटनाएं शॉर्ट सर्किट के चलते हो रही है। इसकी वजह एक तो गर्मी के मौसम में तापमान में वृद्धि होना है। गर्मी के चलते इलेक्ट्रिक उपकरण काफी गर्म हो जाते हैं। जिसके चलते शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है। वहीं ज्यादा संख्या में विद्युत उपकरणों जैसे एसी, पंखे, कूलर के उपयोग के ओवरलोडिंग भी आग लगने की बड़ती वजह बनती है। ओवरलोडिंग के चलते बिजली की वायरिंग के अलावा ट्रांसफार्मर तक जल जाते हैं। लेकिन इन चिंगारी से लगी आग की घटनाओं से बड़ा नुकसान होता है।

Tags:    

Similar News