Lucknow Crime: किशोर के साथ लापता हुई नाबालिग लड़की होटल से मिली, किशोर समेत मैनेजर-रिसेप्शनिष्ट पर केस

Lucknow Crime: लखनऊ में किशोर के साथ फरार हुई नाबालिक लड़की होटल में मिली है।

Report :  Santosh Tiwari
Update:2024-10-06 14:37 IST

lucknow news

Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके से लापता हुई नाबालिग लड़की पुलिस को भिटौली क्रॉसिंग के पास एक होटल से मिली। उसके साथ एक किशोर भी मौजूद था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोर पर केस दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। साथ ही नाबालिगों को कमरा देने पर होटल स्टाफ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

स्कूल के बाद नहीं पहुंची थी घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर इलाके की रहने वाली नाबालिग किशोरी गुरुवार सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी देर तलाशने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी।

फुटेज में लड़के के साथ जाती दिखी

पुलिस ने स्कूल के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे तो उसमें लड़की दिखी। इसी के आधार पर अन्य कैमरों की जांच शुरू की गई। रूट पर लगे कैमरों में लड़की एक लड़के के साथ स्कूटी से जाती हुई दिखी। इसके बाद पुलिस ने भिटौली तक के कैमरे खंगाल डाले। काफी तलाश के बाद लड़की भिटौली में ही आरके ग्रैंड नामक होटल से मिली। वह नाबालिग लड़के के साथ होटल में ठहरी थी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ कर लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही किशोर के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।

स्टाफ पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने नाबालिग किशोर और किशोरी को कमरा देने के मामले में होटल स्टाफ पर कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से होटल के मैनेजर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सचिन और रिसेप्शनिष्ट अभिषेक वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि किशोर किशोरी ने होटल के रजिस्टर में एंट्री की थी। दोनों को नाबालिग जानते हुए भी स्टाफ ने उन्हें कमरा दे दिया था। इसी को लेकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

Tags:    

Similar News