RED FM और नगर निगम ने शुरू किया “ जल मत लखनऊ” अभियान, शहर के मुख्य पॉइंट पर बनाए गए कूलिंग पॉइंट्स

RED FM: रेड एफएम और लखनऊ नगर निगम ने गर्मी को देखते हुए एक अभियान शुरू किया जिसका नाम दिया है“ जल मत लखनऊ, जिसके तहत शहर के मुख्य पॉइंट पे बनाये गये कूलिंग पॉइंट्स ।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-19 14:29 GMT

Photo- Newstrack

लखनऊ: 93.5 RED FM, भारत के प्रमुख निजी रेडियो और मनोरंजन नेटवर्क ने नगर निगम लखनऊ के साथ में शुरू किया “जल मत लखनऊ” अभियान। इस अभियान के तहत शहर के मुख्य पॉइंट पर कूलिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं। यह कदम भीषण गर्मी को देखते हुए उठाया गया है।रेड एफएम और नगर निगम लखनऊ का यह अभियान, ये कैंपेन 15 दिन पहले शुरू किया गया था। लगभग 10 जगहों पे ये कूलिंग पॉइंट्स बनाए गए है, जिसका उद्देश्य इस भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ वासियों को थोड़ी राहत देने के लिए है ताकि लोगों को गर्मी में पानी की समस्या न हो।


इन कूलिंग पॉइंट्स के अंदर ठंडा पानी, गुड, शरबत, ओआरएस और सोफा बेड रखा जाएगा। जिससे गर्मी में परेशान हो रहे लोग वहाँ रुक कर आराम करे और फिर प्रस्थान करें।इस अभियान की शुरुआत लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने एक संदेश के साथ की और कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए RED FM और नगर निगम लखनऊ ने ये पहले की है। लखनऊ वसियों से अनुरोध है कि गर्मी से बचने के लिए यहाँ जायें और ठंडा पानी गुड या ओआरएस शरबत पियें और आराम करे फिर अपने गंतव्य की प्रस्थान करें और चिल्ल मारकर कहिए “जल मत लखनऊ”।


1090 चौराहे पे बनाया गया

RED FM और नगर निगम के इस अभियान के तहत 1090 और नगर निगम मुख्यालय पर बनाए गए कूलिंग पॉइंट आम जानता काफ़ी जा रही है। साथ ही RED FM एवं नगर निगम लखनऊ की इस पहल की लोग जमकर तारीफ़ भी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News