Lucknow News: डायरिया से एक की मौत, सीएमओ ने कहा- 'करेंगे डेथ ऑडिट'
Lucknow News: डायरिया के कारण बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज राकेश उर्फ राकेश कौशल (50) की मौत हो गई है।
डायरिया से एक की मौत, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा- 'करेंगे डेथ ऑडिट' (Photo- Newstrack)
Lucknow News: जानकीपुरम के सेक्टर सात में फैले डायरिया के कारण बलरामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज राकेश उर्फ राकेश कौशल (50) की मौत हो गई है। हालांकि सीएमओ दफ्तर की मानें तो उनके अनुसार मरीज की मौत डायरिया से नही हुई है।
वहीं बेटे अमन कौशल ने बताया कि पिता को पहले सीतापुर रोड स्थित निजी अस्पताल में उल्टी, दस्त की वजह से भर्ती कराया था। वहां स्वास्थ्य में आराम नहीं मिला था। दस्त नहीं रुक रहे थे। परिवारीजनों ने उसके बाद बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। बलरामपुर अस्पताल में शनिवार सुबह राजेश कौशल की मौत हो गई।
-करेंगे ऑडिट
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह से इस मामले पर जब बात की गई तो उनका कहना था कि मरीज का डेथ ऑडिट कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल सकेगी।
-मृतक के घर भाजपा पार्षद भी पहुंचे
मौके पर जानकीपुरम तृतीय के भाजपा पार्षद दीपक लोधी भी पहुंचे। परिवारीजनों को सांत्वना दी है। जानकीपुरम विस्तार आवासीय महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय ने बताया कि इससे पहले जानकीपुरम के इसी क्षेत्र में संविदा कर्मचारी के 10 साल के बच्चे की पीलिया से मौत हो चुकी है। उसका इलाज भी बलरामपुर अस्पताल से चल रहा था।