Lucknow News: PETA इंडिया ने फ्रोजन मीट बनकर लोगों को किया वीगन बनने के लिए जागरूक

Lucknow News: पशुओं को दयनीय जीवन और भयानक मौत से बचाने का सबसे अच्छा तरीका स्वस्थ एवं स्वादिष्ट वीगन भोजन शैली का चुनाव करना है

Newstrack :  Network
Update: 2024-04-16 09:57 GMT

Lucknow News

Lucknow News: पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया और आश्रय फाउंडेशन के समर्थक "खून" से सने हुए फ्रोजन मीट का चित्रात्मक प्रदर्शन किया, साथ ही, PETA इंडिया के अन्य समर्थक लोगों को मांस का त्याग करने और वीगन जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।

PETA इंडिया के कोऑर्डिनटोर अथर्व देशमुख ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम लोगों को मांस की सच्चाई के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मांस का सेवन ऐसे शोषित पशुओं की लाश खाने के बराबर हैं जो अपना जीवन शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत करना चाहते थे। पशुओं को दयनीय जीवन और भयानक मौत से बचाने का सबसे अच्छा तरीका स्वस्थ एवं स्वादिष्ट वीगन भोजनशैली का चुनाव करना है।


इन्होंने बताया कि वीगन जीवनशैली अपनाने वाला हर व्यक्ति, प्रतिवर्ष लगभग 200 जानवरों को अत्यधिक पीड़ा और भयानक मृत्यु से बचाता है। इसके अलावा, भोजन के लिए जानवरों को पालना जल प्रदूषण और भूमि क्षरण का एक प्रमुख कारण है, और संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकालाकि जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से निपटने के लिए वीगन भोजन की ओर वैश्विक बदलाव आवश्यक है।



Tags:    

Similar News