UP Police Bharti Result: युवाओं को होली गिफ्ट, पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट
UP Police Bharti Result: पुलिस भर्ती बोर्ड होली के अवसर पर युवाओं को सौगात देने जा रही है। दरअसल गुरूवार दोपहर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।;
UP Police Bharti Result Declared: उत्तर प्रदेश के पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पुलिस भर्ती बोर्ड होली के अवसर पर युवाओं को सौगात देने जा रही है। दरअसल गुरूवार दोपहर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह जानकारी दी थी कि 13 मार्च दिन गुरूवार दोपहर कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित होगा।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया है। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण सपंन्न होने के बाद से ही परीक्षार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। परीक्षार्थियों का इंतजार आज दोपहर समाप्त हो गया।
इस तरह चेक करें रिजल्ट
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और नाम भरकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
60,244 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए अगस्त में हुई थी परीक्षा
विदित हो कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 60,244 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं लिखित परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर 2024 को घोषित किया गया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन किए गए थे। जिसमें 34 लाख 60 हजार उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।
लिखित परीक्षा में कुल एक लाख 74 हजार 316 परीक्षा उत्तीर्ण घोषित किये गये थे। पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा का कटऑफ 214 तक गया था। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के संपन्न होने के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड आज अंतिम परिणाम घोषित कर देगा।