‘चाचा’ कह सियासत चमकाते रहोगे..., शिवपाल यादव ने कविता के जरिए साधा निशाना

Shivpal Singh Yadav on CM Yogi: वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पंक्तिबद्ध कविता के माध्यम से करारा तंज कसा है।;

Update:2025-03-05 15:41 IST

shivpal singh yadav

Shivpal Singh Yadav on CM Yogi: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पंक्तिबद्ध कविता के माध्यम से करारा तंज कसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने भाषणों में शिवपाल सिंह यादव का नाम लिये बगैर ‘चाचा’ शब्द का संबोधन करते हुए समाजवादी पार्टी और अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हैं।

बुधवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी पंक्तिबद्ध कविता सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया और उस कविता की एक-एक लाइन के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला।

भाजपा पर भी किया हमला

उन्होंने कविता के जरिए सवाल पूछते हुए कहा कि ‘चाचा’ कहकर केवल अपनी सियासत ही चमकाते रहेंगे या फिर सूबे का कोई विकास कार्य भी करेंगे। यहीं नहीं शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर भी हमला करते हुए लिखा कि धर्म और राम का नाम लेकर सत्ता तो हासिल कर लिया। लेकिन जनता के साथ कोई इंसाफ नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि विधानसभा में ‘चाचा-चाचा’ की गूंज दिन-रात, न नीति की बात, न विकास पर कोई सौगात! जनता देख रही ये खेल निराला, मुद्दों से भागने का अंदाज़ निराला! सत्ता की कुर्सी मिली तो धर्म का सहारा, पर काम के नाम पर बस जुमलों का पसारा! चाचा कहकर सियासत चमकाते रहोगे, या कभी प्रदेश का हाल भी बताओगे? राम का नाम लेकर राज पा लिया, पर जनता को क्या असल इंसाफ़ दिला दिया? चाचा-भतीजा के पीछे वक्त गंवा रहे हो, मुद्दों पर बोलने से क्यों घबरा रहे हो?

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर सार्वजनिक तौर पर शिवपाल सिंह यादव के जरिए सपा और अखिलेश यादव पर जुबानी वार करते हैं। वह कभी चाचा, कभी चचा और कभी चचा जान शब्द का संबोधन कर सपा पर चुटकी लेते हैं।

Tags:    

Similar News