यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति चुनाव : हेमंत तिवारी अध्यक्ष और भारत सिंह सचिव चुने गए

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति- 2024 के चुनाव में हेमंत तिवारी लगातार 5वीं बार अध्यक्ष चुने गए।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-31 15:45 GMT

Lucknow News : उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति- 2024 के चुनाव में हेमंत तिवारी लगातार 5वीं बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार मिश्रा को 116 मतों से हराया है। हेमंत तिवारी को कुल 395 मत मिले है, जबकि मनोज मिश्रा को 279 मत ही प्राप्त हुए। वहीं, सचिव पद पर 192 मत पाकर भारत सिंह निर्वाचित घोषित हुए, जबकि शिव सरन सिंह को 189 मत ही प्राप्त हुए। भारत सिंह 3 मत से विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अलोक त्रिपाठी चुने गए हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Tags:    

Similar News