UP News : संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक, इनकी निगरानी में होंगे चुनाव

BJP Organizational Election : भाजपा ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के लिए कमर कस ली है। यह चुनाव पर्यवेक्षकों की कड़ी निगरानी में करवाए जाएंगे।;

Update:2024-12-10 17:26 IST
UP News : संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक, इनकी निगरानी में होंगे चुनाव
  • whatsapp icon

BJP Organizational Election : भाजपा ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के लिए कमर कस ली है। यह चुनाव पर्यवेक्षकों की कड़ी निगरानी में करवाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर तक 1918 मंडलों और 30 दिसंबर तक 98 संगठनात्मक जिलों के चुनाव होने हैं, जिसको लेकर मंगलवार को लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में बीजेपी की बड़ी बैठक का आयोजन हुआ। जहां आगे की रणनीति तय की गई।

सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में हुई चुनावी बैठकें

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में चुनावी बैठक का आयोजन किया। पश्चिम की बैठक का नेतृत्व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने किया तो वहीं कानपुर की बैठक का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया। अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई।

काशी क्षेत्र की बैठक वाराणसी में हुई, सह प्रभारी संजय चौरसिया मौजूद रहे। पश्चिम क्षेत्र की बैठक गाजियाबाद में हुई, अवध क्षेत्र की बैठक लखनऊ में हुई। ब्रज क्षेत्र की बैठक का आयोजन आगरा में हुआ, जिसमें सांसद संजय भाटिया शामिल हुए तो वहीं गोरखपुर क्षेत्र की बैठक का आयोजन गोरखपुर में ही हुआ, जिसमें प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय शामिल हुए।


क्षेत्रीय कार्यशाला संबंधित जिले के चुनाव पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, जिला सह चुनाव अधिकारी, मंडलों के चुनाव अधिकारी, संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी और जिला प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। 

इस बैठक में समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई। साथ ही कहा गया कि भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राजनीति के साथ सेवा के लिए भी जानी जाती है। बैठक में मंडल को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि मंडल भी अपने कार्य का संगठनात्मक आधार है। मंडल की सक्रियता के कारण जिला, बूथ और शक्ति केंद्र के स्तर पर कार्य अच्छा हो जाता है।

Tags:    

Similar News