UP Nikay Chunav 2023: अनपढ़ हैं लखनऊ के 7 पार्षद, 5 सिर्फ प्राइमरी पास, जानें- शहर के माननीयों की डिटेल

UP Nikay Chunav 2023: लखनऊ नगर निगम में जहां 07 निरक्षर पार्षद चुनाव जीते हैं। वहीं, पांच कैंडिडेट ऐसे हैं जो पांचवीं पास हैं। 11 पार्षद 8वीं पास, 15-15 पार्षद 10वीं और 12वीं पास हैं। जीते पार्षदों में 36 पार्षद ग्रेजुएट और 16 पोस्ट ग्रेजुएट हैं। केवल एक पार्षद डिप्लोमा होल्डर है।;

Update:2023-05-14 21:18 IST
लखनऊ नगर निगम में जहां 07 निरक्षर पार्षद चुनाव जीते हैं।

UP Nikay Chunav 2023: राजनीति में अक्सर पढ़े-लिखे लोगों के आने की वकालत की जाती है। सभी चाहते हैं कि हमारा जनप्रतिनिधि शिक्षित हो। लेकिन, राजधानी लखनऊ में इस बार 07 पार्षद ऐसे चुनाव जीते हैं जो अंगूठा छाप यानी निरक्षर हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों हैं। मजे की बात यह है कि भाजपा और सपा जैसी बड़ी पार्टियों ने इन्हें टिकट दिया है और दोनों ही पार्टियों के निरक्षर पार्षद जीते हैं। कांग्रेस का भी एक निरक्षर पार्षद चुनाव जीता है।

Also Read

लखनऊ नगर निगम में जहां 07 निरक्षर पार्षद चुनाव जीते हैं। वहीं, पांच कैंडिडेट ऐसे हैं जो पांचवीं पास हैं। 11 पार्षद 8वीं पास, 15-15 पार्षद 10वीं और 12वीं पास हैं। जीते पार्षदों में 36 पार्षद ग्रेजुएट और 16 पोस्ट ग्रेजुएट हैं। केवल एक पार्षद डिप्लोमा होल्डर है। लखनऊ में कुल 110 वार्ड हैं, इनमें से 80 पर भाजपा, 21 पर सपा, 04 पर कांग्रेस 01 पर बसपा ने जीत दर्ज की है, जबकि 04 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं।

यहां जीते निरक्षर पार्षद

1- वार्ड नंबर 7- माननीय लालजी टंडन वार्ड से बीजेपी की रोशनी जीती हैं।
2- वार्ड नंबर 31 जानकीपुरम प्रथम से बीजेपी की निशा जीती हैं।
3- वार्ड नंबर 39 न्यू हैदरगंज द्वितीय से भाजपा के धर्मेंद्र सिंह चुनाव जीते हैं।
4- वार्ड नंबर 53 महाननगर से हरीश चंद्र लोधी चुनाव जीते हैं।
5- वार्ड नंबर 81 मल्लाही टोला से सपा के गुलशन अब्बास चुनाव जीते हैं।
6- वार्ड नंबर 101 अंबरगंज से सपा की सपा अहसान मंसूरी ने पार्षदी का चुनाव जीता है।
7- वार्ड नंबर 102 से मौलान कल्बे आबिद से कांग्रेस के इफहामुल्लाह फैज ने चुनाव जीता है।

प्राइमरी तक पढ़े हैं इन वार्डों के पार्षद

1- वार्ड नंबर 3 इब्राहिमपुर द्वितीय से सपा की मुस्कान भारती पार्षद बनी हैं।
2- वार्ड नंबर 11 शहीद भगत सिंह द्वितीय से सपा के मिश्रीलाल जीते हैं।
3- वार्ड नंबर 16 फैजुल्लागंज चतुर्थ से भाजपा के रामू पार्षद बनेह हैं।
4- वार्ड नंबर 45 गुरु गोविंद सिंह से भाजपा के नूतन नायक चुनाव जीते हैं।
5- वार्ड नंबर 36 अयोध्यादास द्वितीय से भाजपा के अवधेश त्रिपाठी चुनाव जीते हैं।

क्या रहा लखनऊ का रिजल्ट?

लखनऊ नगर निगम के पार्षद पद के लिए इस बार 808 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 590 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है जबकि 218 उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचा सके हैं। लखनऊ में कुल 110 वार्ड हैं, इनमें से 80 पर भाजपा, 21 पर सपा, 04 पर कांग्रेस 01 पर बसपा ने जीत दर्ज की है, जबकि 04 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। महापौर की सीट बीजेपी के खाते में गई है। नगर पंचायत अध्यक्षों के 10 पदों पर भाजपा, सपा और बसपा के 03-03 कैंडिडेट चुनाव जीते हैं, जबकि 01 सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।

यूपी निकाय चुनाव परिणाम

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी ने सभी 17 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। 199 में में 88 पालिका अध्यक्ष पद बीजेपी के खाते में गये हैं। पंचायत अध्यक्ष के 544 पदों में से 191 पर बीजेपी जीती है। नगर पालिका में 1344 व नगर पंचायत में भाजपा के 1402 सदस्य जीते हैं। इसके अलावा पार्षद के 813 पदों पर भाजपाई चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

Tags:    

Similar News