UP Weather News: यूपी में फिर बदल जाएगा मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश से होगा ठंडक का अहसास
UP Weather News: मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। जिसका असर पूरे यूपी में नजर आएगा। तीन फरवरी को जहां पश्चिमी यूपी में मध्यम से तेज बारिश होगी।;
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। सोमवार से फिर आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू होगी और रिमझिम बारिश भी होगी। बीते कई दिनों से तेज धूप के चलते ठंड का असर कम हो गया है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी से गर्मी के मौसम का अहसास होने लगा है। हालांकि रात में पारा कुछ गिरने से ठंडक बरकरार रहती है। वहीं अब फिर से एक बार मौसम अपना मिजाज बदलने जा रहा है।
दिन और रात के तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। जिसका असर पूरे यूपी में नजर आएगा। तीन फरवरी को जहां पश्चिमी यूपी में मध्यम से तेज बारिश होगी। वहीं चार फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में रिमझिम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बारिश हो सकती है। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। साथ ही यूपी के अलग-अलग जनपदों में कोहरा भी छाने की संभावना है। हालांकि छह फरवरी को बाद मौसम साफ हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण ही तापमान में असामान्य ढंग से बढ़ोत्तरी हो रही है। पहला पश्चिमी विक्षोभ के असर से ही पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। जबकि दूसरा विक्षोभ शुक्रवार को एक्टिव हुआ। जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति धीमी पड़ गईं।
मौसम विभाग के मुताबिक पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर कम रहा। जिसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं अब दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में तेज हवाएं भी चलेगीं । जिससे तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर फिर से लौटेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद हल्का से घना कोहरा भी छाएगा। यूपी में बारिश और कोहरे के चलते आठ से 15 फरवरी तक सर्दी का अहसास बढ़ जाएगा।