Lucknow News: शादी के बाद भी एक्स गर्लफ्रेंड से अफेयर... फोन पर होती थीं लंबी बातें, पत्नी ने किया विरोध तो कर दिया बड़ा कांड

Lucknow News: लखनऊ में एक युवक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में था। जब पत्नी को इस बारे में पता चला तो विरोध किया। इस पर युवक ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और फिर ऑलआउट लिक्विड पिला दिया।

Update: 2024-07-24 05:41 GMT

Lucknow News (Pic:Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। जब उसकी पत्नी को इसकी भनक लगी तो उसने विरोध किया तो नौबत मारपीट तक आ गई। इसी बीच युवक ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी लेकिन जब युवक को इतने से भी संतोष नहीं हुआ तो उसने पत्नी को जबरन ऑल आउट लिक्विड पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को आनन-फानन में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हैरान कर देने वाला यह मामला राजधानी लखनऊ के लवकुश नगर का है। पीड़ित महिला कानपुर की रहने वाली है। उसकी शादी 2010 में लखनऊ के रहने वाले युवक से हुई थी। युवक पेशे से ड्राइवर है। दोनों के दो बच्चे हैं, एक 12 साल की बेटी और एक 9 साल का बेटा है। आरोप है कि शादी से पहले ही युवक का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, यह सिलसिला शादी के बाद भी चल रहा था।

कई बार युवक के मोबाइल से लड़की का नंबर डिलीट कराया गया, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माना और बातचीत करता रहा। इसको लेकर अक्सर युवक का उसकी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। आरोप है कि झगड़े के दौरान युवक ने पत्नी को जबरन ऑल आउट का लिक्विड पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

पूरे मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लड़की के पिता ने कहा कि दामाद का जिस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, उसके घर कुछ लोगों के संग जाएंगे और अपनी बेटी की खुशियों की भीख मांगेंगे, ताकि चार जिंदगियां बर्बाद न हों।

Similar News