Lucknow News: खौफनाक! रात में धारदार चाकू लेकर पति की छाती पर चढ़ बैठी पत्नी, और फिर...

Lucknow News: पत्नी मायके में और पति अस्पताल में। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र का मामला।

Update: 2023-05-22 10:35 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार- सोशल मीडिया)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा खौफनाक मामला सामने आया है। पीजीआई थाना क्षेत्र में एक पत्नी रात में सो रहे पति की छाती पर चढ़ बैठी। उसके हाथ में एक धारदार चाकू था। आव देखा न ताव वह ताबड़तोड़ उस पर प्रहार करने लगी। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अंशुल यादव पीजीआई थाना क्षेत्र के सुभानीखेड़ा गांव में रहते हैं। वह नगर निगम के कर्मचारी हैं। अंशुल के मुताबिक, 17 मई की रात को उसकी मां अपने कमरे में सोने चली गई और वह अपने बेडरूम में जाकर सो गया। रात में करीब ढाई बजे उसने देखा कि उसकी पत्नी सोनी उसकी छाती पर चढ़कर बैठी है। उसके हाथ में धारदार चाकू था। वह जब तक कुछ समझ पाता सोनी चाकू से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगी। हमले में पीड़ित के गर्दन, हाथ और सिर पर चोटें आई हैं।

शोर मचाता हुआ बेडरूम से भागा बाहर

अंशुल के मुताबिक, इस अप्रत्याशित हमले से हक्का-बक्का रह गया। उसने जोर लगाकर पत्नी को दूसरी तरफ धक्का दिया और शोर मचाता हुआ बेडरूम से बाहर की ओर भागा। बेटे की आवाज सुनकर उसकी मां भी अपने कमरे से बाहर आ निकल आई। तुरंत ही अंशुल अपनी मां के कमरे के अंदर घुस गया और अंदर से दरवाजे बंद कर लिये। पीड़ित पति ने शनिवार को पीजीआई थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

इसी साल हुई थी शादी

सुभानीखेड़ा निवासी अंशुल की शादी इसी साल 06 फरवरी 2023 को चिनहट के जयपालखेड़ा निवासी सोनी से हुई थी। करीब तीन महीने में ही ऐसी वारदात से सब सहमे हैं। घटना के अगले दिन पीड़ित की पत्नी को उसके मायके वाले ले गये। घायल का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी के इस बर्ताव से वह हतप्रभ व डरा हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News