Lucknow News: पेपर लीक को लेकर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल, नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ किया प्रदर्शन

Lucknow News: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए करीब 1:30 बजे निकले। प्रदर्शनकारी मुख्यालय चौराहे से मेन रोड की ओर बढ़े। पुलिस ने बैरिगेटिंग लगाकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक लिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बैरिगेटिंग फांद कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-07-04 09:30 GMT

पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल (Photo Source: Ashutosh Tripathi) 

Youth Congress Protest: नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव के लिए जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस सरकार में हो रही सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जा रहे हैं। नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को सजा नहीं मिली। 

पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल 

मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए करीब 1:30 बजे निकले। प्रदर्शनकारी मुख्यालय चौराहे से मेन रोड की ओर बढ़े। पुलिस ने बैरिगेटिंग लगाकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक लिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बैरिगेटिंग फांद कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब प्रदर्शनकारी नहीं रुके। तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गाड़ी में बैठकर प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेज दिया गया। 


 दोबारा आयोजित हो परीक्षा 

नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे प्रदर्शकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों को जल्द सजा मिले। इसके साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नीट परीक्षा को दोबारा कराने की मांग उठाई है। इस मौके पर युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, युथ कांग्रेस सेंट्रल के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित तिवारी, अमेठी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, पारस शुक्ला, शरद शुक्ला सहित कई अन्य मौजूद रहे। 

पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं रुके तब पुलिस ने बलपूर्वक उन्हे हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। युवा कांग्रेस ने विधानसभा की ओर बढ़ने कोशिश की। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को ईको गार्डन भेज दिया गया। 

Tags:    

Similar News