बरेली: सिरफिरे आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो तेजी से हुआ वायरल

बरेली से एक सिरफिरे आशिक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो पुलिस पर मारने का आरोप लगा रहा है। जिसे SP ने खारिज कर दिया।

Published By :  Shreya
Update: 2021-04-17 12:05 GMT

सिरफिरा आशिक (फोटो- सोशल मीडिया)

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) शहर में एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की का जीना दुश्वार कर दिया है। कभी वो अपनी खून से सनी तस्वीरें उसे भेजता है तो कभी उसके घर पहुंच कर शादी न करने पर आत्महत्या कर उसे फंसाने की धमकी देता है। इस सिरफिरे युवक से परेशान होकर लड़की ने थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र के कोहाड़ापीर चौकी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का खून में सना हुआ है और आरोप लगा रहा है की पुलिस ने उसे मार मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों के कहने पर उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हो रहा है। उसने तथाकथित खुदकुशी के प्रयास का एक वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लड़के का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में उसने कहा, 'मैं एक लड़की से प्यार करता हूं। वह भी मुझसे बहुत प्यार करती है। हम दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन बानखाने का बिलाल, मंटू और बंटू को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने मेरी प्रेमिका को बरगलाकर शादी न करने का दबाव डाला। साथ ही मेरे खिलाफ कोहाड़ापीर चौकी में एक शिकायत भी की है। इसके बाद मंटू के कहने पर पुलिस मुझे कोहाड़ापीर चौकी ले गई। जहां मुझे खूब मारा पीटा मेरी प्रेमिका से भी मुझे नहीं मिलने दिया गया।

मैं अपनी प्रेमिका से अलग होकर नहीं जी सकता इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मंटू, बिलाल और बंटू हैं। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर देना.' इतना कहते कहते ही मोनिस ने कुछ गोलियां खा ली मोनिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक का नाम मोनिस रजा खान है और वह चौकी छेत्र की गढ़ी इलाके का रहने वाला है।

लड़की ने बताई सारी कहानी

लेकिन इस घटनाक्रम की सबसे महत्वपूर्ण किरदार जो लड़की है, उसके अनुसार युवती और मोनिस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों की शादी भी होने जा रही थी। लेकिन इसी बीच लड़की के परिजनों को पता चला की मोनिस नशा करता है तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन मोनिस शादी पर अड़ा रहा। तो लड़की के परिजनों ने पुलिस का सहारा लिया। उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि लड़का नशा करता है और मुझे परेशान करता है। जिस वजह से मेरा रिश्ता अब खत्म हो गया है जिसका समझोता भी हो चुका है। फिर भी लड़का मुझे परेशान कर रहा है।

नशा करने के चलते टूटी सगाई - एसपी

वहीं एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो थाना प्रेमनगर का है, जिसकी जानकारी की गई। एक लड़की ने चौकी पर शिकायत की थी। लड़के लड़की की सगाई हो चुकी थी पर लड़का नशा करता है जिस वजह से दोनों की सगाई टूट चुकी है और दोनों का समझौता भी चौकी पर हो गया था। उसके बाद भी लड़का लड़की को परेशान कर रहा है जिसकी शिकायत लड़की ने दोबारा की है। वहीं वायरल वीडियो में जो आरोप मारपीट का पुलिस पर लगाया गया है वो गलत है। फिलाहल समझौता हो गया।

Tags:    

Similar News