Amethi News: सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन शिकायतों की भरमार, DM ने अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश

डीएम ने अधिकारियों को गांव के लोगों की शिकायतों को गंभिरतापूर्वक सुनने व उसको निस्तारण करने का निर्देश दिया।

Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-07-17 18:24 GMT

सम्पूर्ण समाधान दिन के दौरान अधिकारीगण

Amethi News: जनपद में आम लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अवैध कब्जेदारी की बाढ़ आ गई है। राजस्व के कर्मचारी मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे है। जनपद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में फरियादियों का जन सैलाब उपरोक्त बातों की पुष्टि कर रहा है। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनपद की चारों तहसीलों में एक सौ साथ शिकायतें आई जिसमे मौके पर निस्तारित होने वाली शिकायतें दहाई का अंक नही पार कर सकी।


जनपद की तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया


सम्पूर्ण समाधान दिन के दौरान अधिकारीगण


शनिवार को जनपद की तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की जन समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।


राजस्व विभाग की शिकायतों को लेकर डीएम ने दिए शख्त निर्देश


सम्पूर्ण समाधान दिन के दौरान अधिकारी


उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं जिसमें अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिस पर जिलाधिकारी शख्त लहजे में लेखपालों को निर्देश दिए कि गांव में जाकर निरंतर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे-मोटे विवाद निपटाएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें।

ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। डीएम ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। तहसील गौरीगंज में कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु 6 टीमें भेजी गई।

सबसे कम शिकायतों का हुआ निस्तारण


सम्पूर्ण समाधान दिन के दौरान अधिकारी


इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में 34 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 1 का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के लिए 5 टीम भेजी गई। अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 5 का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के लिए 2 टीमें भेजी गई तथा तहसील अमेठी में उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह की अध्यक्षता में 40 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया।शेष शिकायतों के लिए 2 टीमें मौके पर भेजी गई।

डीएम ने समय से कार्यालय पहुंचने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्याधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय समय से पहुंचे व जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर विकास से संबंधित प्रकरणों को मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर व पुलिस से संबंधित प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे, परियोजना निदेशक सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News