Kannauj News: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 21 यात्री घायल

Kannauj News: बस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई है, तो वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Update: 2023-09-06 06:50 GMT
kannauj accident news (photo: social media )

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह 4 बजे के करीब हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर हड़कम्प मच गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में जा गिरी। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई है, तो वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा चीख-पुकार मची हुई थी, घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में एक महिला को देवरिया से दिल्ली जा रही थी उसकी मौत हो गयी है जिसका नाम प्रियंका भारती पुत्री रामदयाल भारती बताया जा रहा है।

बस सवार 21 लोग हुए घायल

1 चंचल पुत्री राम गौड महाराजगंज
2 नेहा पुत्री प्रदीप गौड़ जगत बेल गोरखपुर
3 सृष्टि गौड पुत्री रमेश चंद्र महाराजगंज
4 खुशी गौड पुत्री राम आशीष महाराजगंज
5 सुरेश शर्मा पुत्र रामज्ञान शर्मा गौरी बाजार देवरिया
6 सुनीता पत्नी सुरेश शर्मा देवरिया
7 प्रियंका पत्नी रामदयाल देवरिया
8 रंजन पुत्री प्रियंका देवरिया
9 स्नेह लता पुत्री दिनेश चंद्र लखनऊ
10 सुमित शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र लखनऊ
11 अतुल पुत्र प्रमोद देवरिया
12 ज्ञान प्रकाश पुत्र दीनदयाल नोएडा
13 राघवेंद्र पुत्र विशंभर दयाल नोएडा
14 मानसिंह पुत्र मनोज कुमार गाजियाबाद
15 नीतू पुत्री राजेंद्र सिंह गाजियाबाद
16 अतुल कुमार विद्याराम लखनऊ
17 राजू रमाकांत दादरी गेट गाजियाबाद
18 कृष्णपाल पुत्र रामचंद्र देवरिया
19 रोशनी पुत्री विद्या चंद्र लखनऊ
20 कंचन पत्नी नेकराम नोएडा
21 विटोली पुत्री नेकराम नोएडा

एम्बुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती

सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस के द्वारा सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां पर डॉक्टरों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज और सफाई मेडिकल कॉलेज के लिए घायलों को रेफर कर दिया है जहां पर सभी का उपचार जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कराया भर्ती

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक महिला की मौत हुई है। मृतक महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे की बड़ी वजह बस चालक को नींद आ जाना बताया जा रहा है। अक्सर सुबह के समय एक्सप्रेस वे पर इस तरह से ड्राइवर को झपकी लग जाने से हादसे होते है। इससे पहले भी इस तरह से चालक को सुबह के वक्त नींद आने से हादसे देखे गए है।

Tags:    

Similar News