Auraiya News: यमुना में तेजी से बढ़ रहा पानी, ग्रमीणों में दहशत, पढ़ें जिले की प्रमुख खबरें

लगातार हो रही बारिश में एक बार फिर अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 3 दिनों से हो रही बारिश से यमुना के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी हो गई है

Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-07-29 17:50 GMT

यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर

Auraiya News: लगातार हो रही बारिश में एक बार फिर अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 3 दिनों से हो रही बारिश से यमुना के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी हो गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। बीते 3 दिनों से जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश से यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते हुए जल स्तर को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।


यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर


ग्रामीणों का मानना है कि यदि इसी तरह से बारिश होती रही तो शीघ्र ही पानी यमुना के नीचे बसे गांव में आ जाएगा और लोगों को अपना सामान सुरक्षित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। बताते चलें कि यमुना के आसपास बसे गांवों के लोगों को इस समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका प्रमुख कारण यह है कि यमुना के लगातार बढ़ते जा रहे जलस्तर के कारण उन्हें चिंता बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह से वृद्धि होती है तो उनके घरों में पानी शीघ्र ही घुसने लगेगा। यमुना का जलस्तर बढ़ने से बीहड़ क्षेत्र के ग्राम असेवा, बाबइन, जूहीखा, अनिरुद्ध नगर के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से यमुना धीरे-धीरे उनकी घरों की ओर बढ़ती जा रही है। यदि दो-तीन दिन और बारिश हो जाती है तो उनके जानवरों के बांधने के स्थान पर पानी भर जाएगा फिर उनके सामने जानवरों को बांधने की समस्या खड़ी हो जाएगी।

वही लगातार बढ़ रहे पानी के जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि यमुना के नीचे बसे गांव के लोग अपने स्थानों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर चले जाएं जिससे कि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

अधेड़ का मिला शव

वहीं दूसरी ओर शहर के औरैया इटावा मार्ग स्थित सत्ती तालाब के समीप गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया। जिसकी शिनाख्त कस्बा खानपुर निवासी एक युवक ने की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस लोगों के समझाती हुई


जनपद कानपुर देहात थाना सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम पीतमपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ गपोले 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्रीराम गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मृत अवस्था में शहर के औरैया इटावा मार्ग की स्थित सत्ती तालाब सड़क के किनारे पडा देखा गया। जिसकी शिनाख्त कस्बा खानपुर निवासी एक युवक ने की तथा पुलिस को शव पड़े होने की जानकारी दी।

जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कस्बा खानपुर निवासी युवक के द्वारा बताए गये मोबाइल नंबर पर मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से मामले की जानकारी दी। जिस पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गये। मृतक की मां रानी देवी तथा अन्य परिजनों ने उसकी उपरोक्त नाम से शिनाख्त की है। मृतक की मां ने बताया की उसका पुत्र राजेश ट्रक चालक है करीब 6 माह से वह ट्रक नहीं चला रहा था तथा शराब पीने का लती हो गया था।

अत्यधिक शराब सेवन करने के कारण हुई मौत- मृतक के माता


मृतक के माता


दो दिन पहले यानि 27 जुलाई को वह घर गया हुआ था और वहां से दो-तीन घंटे रुकने के बाद पुनः औरैया भाग आया। शराब पीने के कारण उसके पुत्र की मौत हो गई है। मौके पर हमराही बल के साथ पहुंचे कोतवाली के उपनिरीक्षक राम प्रकाश ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। बताया जाता है कि उपरोक्त ट्रक चालक राजेश अविवाहित था। मृतक की मां अन्य महिलाओं के साथ कोतवाली भी पहुंची जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव आने का इंतजार कर रही थी। राजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Tags:    

Similar News