Etawah News: ऑनर किलिंग से दहल उठे लोग, पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले युवक-युवती

Etawah News: लड़का 23 साल का कुलदीप भगवंतपुरा ऊसराहार व लड़की 21 साल की मैनपुरी की रहने वाली थी। फांसी के फंदे से दोनों लटके मिले ।

Report :  Uvaish Choudhari
Published By :  Monika
Update: 2021-10-10 10:44 GMT

प्रेमी युगल का शव (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Etawah News: इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह भगवंतपुरा के पास सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ पर प्रेमी युगल का शव (Premi Jode Ka Shav) फांसी के फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भिजवाया। दोनों एक ही जाति के बताए गए है।

लड़का 23 साल का कुलदीप भगवंतपुरा ऊसराहार व लड़की 21 साल की मैनपुरी की रहने वाली थी। दोनों लाल रंग के दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटक (Fansi Ke Fande Se Latke) रहे थे। रविवार की सुबह खेत पर जाते समय गांव वालों ने दोनों के शव खेत पर लटके देखकर पुलिस को सूचना दी गई थी।

जांच में जुटी पुलिस (फोटो : सोशल मीडिया )

लड़की के परिजनों को पुलिस ने दी सूचना

पुलिस ने दोनों के बरामद करके शिनाख्त कराई और लड़की के परिजनों को मैनपुरी सूचना दी। पता चला है कि लड़का लड़की दोनों के बीच 2 साल से दोस्ती थी, लेकिन दोनों के परिवार इस दोस्ती के खिलाफ थे, परिजन लगातार लड़के लड़की पर अलग होने का दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़का लड़की दोनों ही मान नहीं रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक दबाव के चलते या तो दोनों ने खुदकुशी कर ली है या फिर अपनी इज्जत और सम्मान की खातिर परिवार के लोगों ने ही दोनों को मारकर पेड़ से लटका दिया है। गांव में इस तरह की चर्चाएं आम हैं।

दोनों ने की आत्महत्या?

वही मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल करवाई जा रही है। जो भी तथ्य आएंगे उसको देखते हुए कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News