UP Election 2022 News: चुनाव बहिष्कार का एलान, ग्रामीणों ने उठाई मांग, इकदिल को बनाया जाये विकासखंड

UP Election 2022 News: इकदिल को विकासखण्ड बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Report :  Uvaish Choudhari
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-30 12:07 GMT

इकदिल को विकासखण्ड बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन (फोटो-न्यूजट्रैक)

UP Election 2022 News: इकदिल को विकासखण्ड बनाये जाने को को लेकर पूर्व में 11 वर्ष से मिशन इकदिल (Mission Ekdil) ब्लॉक की लड़ाई (ekdil block ki ladai) ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 26 दिन से ब्लॉक बनाए जाने के लिए मिशन इकदिल के संयोजक दीपक कई विकास खंडों के अलग अलग ग्रामों में सत्याग्रह आंदोलन (satyagraha andolan) कर रहे हैं। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे नाराज होकर आज इकदिल के ग्राम पिलखर में प्रधान पंकज यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार (chunav ka bahishkar) का एलान कर दिया है। ग्रामीणों ने अब गांव में पोस्टर बैनर लगाकर आगामी चुनावों का बहिष्कार किया है।

मिशन इकदिल ब्लाक (ekdil block ki ladai) सत्याग्रह आन्दोलन के 27वें दिन ग्रामीणों ने कहा कि विकासखंड हमारा हक और अधिकार है लेकर रहेंगे। मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह कार्यक्रम 26 दिन से लगातार जारी था, लेकिन आज ग्राम पंचायत पिलखर में दीपक राज व प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पोस्टर बैनर लेकर ग्राम पंचायत में भ्रमण किया। और पिलखर प्राथमिक विद्यालय के पास धरना दिया।


इस आंदोलन में आये हुए लोगों को संबोधित करते हुए मिशन संयोजक दीपक राज ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए विकासखंड की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि इकदिल क्षेत्र में 50 ग्राम पंचायतें आती हैं। वह सभी चार विकास खंडों में विभाजित हैं और हर विकास खंड का मुख्यालय बहुत दूर पड़ता है। इस कारण से यहां के लोगों को वह सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती जो एक विकास स्तर पर होनी चाहिए। यहां के लोग अपने विकासखंड के मुख्यालय पर दूरी के कारण जाने से हमेशा हिचकते रहते हैं। यह दूरी और क्षेत्रवाद का दंश यहां के लोगों के लिए इनके विकास का रोड़ा बने हुए हैं।

दीपक राज ने आगे कहा कि इस कष्ट को निकाल फेंकना ही मिशन (Mission Ekdil) का मुख्य उद्देश्य है। मिशन की तरफ से हर वह कार्रवाई पूरी कर दी गई है, जो एक जनपद स्तर पर होनी चाहिए, जो भी सरकार ने प्रपत्र मांगे वह सब दे दिए गए हैं। लेकिन अभी तक ब्लॉक की घोषणा नहीं की गई है। जबकि यहां सरकार के जनप्रतिनिधि क्षेत्र की परेशानियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। उन्होंने भी वादा किया कि इसको विकासखंड बनाने की हम पूरी कोशिश करेंगे लेकिन अब वह निष्क्रिय नजर आ रहे हैं। इसी निष्क्रियता को सक्रियता में बदलने के लिए मिशन सत्याग्रह (satyagraha andolan) कार्यक्रम हर ग्राम पंचायत में आयोजित कर रहे थे, लेकिन अब आज से 1 एक दिन सत्याग्रह और एक दिन चुनाव बहिष्कार (chunav ka bahishkar) आंदोलन जारी रहेगा।


पिलखर ग्राम प्रधान पंकज यादव ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए विकास खंड अति आवश्यक है और सालों पहले जब महेवा विकास खंड बना था तो उसके स्थान पर यह हमारा गांव ही चयनित किया गया था, लेकिन पता नहीं क्या हुआ महेवा को ब्लॉक बना दिया गया। अब मैं चाहता हूं कि हमारा ब्लॉक इकदिल में बना दिया जाये।

प्रधान ने कहा कि जो भी विकास की योजना ग्रामीणों के लिए आती हैं, लेकिन ब्लॉक लगभग 20 किलोमीटर होने के कारण बहुत से किसान या जरूरत मंद वहां तक नहीं पहुंच पाते, जिससे कि सरकार की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता। ब्लॉक न होने के चलते लगभग डेढ़ लाख की आबादी परेशान है। हमने आज चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया है। 50 अन्य पंचायतों में भी चुनाव बहिष्कार के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News