UP News: CM योगी आज पहुंच रहे कानपुर यूनिवर्सिटी, छात्र देंगे अनोखा Welcome Gift
UP News:छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे हैं।;
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)
UP News : कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University) में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) 75 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की पढ़ाई के लिए कार्यकर्ताओं को किट का वितरण करने के लिए कानपुर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय 12:25 बजे के बाद पहुंचेंगे और लगभग 1:40 बजे के आसपास दोबारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं राज्यपाल सुबह 8:30 बजे लखनऊ से कार से चल चुकी हैं और 10 बजे हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी आएंगी। वहां समीक्षा के बाद 12 बजे छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12.05 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और 12.25 बजे सीएसजेएमयू पहुंचेंगे।
- 12.30 बजे : सीएसजेएमयू स्थित आडिटोरियम में आयोजित किट वितरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
- 1.35 बजे : आडिटोरियम से हेलीपैड पहुंचेंगे और 1.40 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
- सुबह 10 बजे: एचबीटीयू में समीक्षा बैठक करेंगी और 12.15 बजे सीएसजेएमयू जाएंगी।
- 12.30 बजे: सीएसजेएमयू पहुंचेंगी और वहां 1.30 बजे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
- 1.30 बजे: 03 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा
- 03 बजे: सीएसजमयू में हो रहे कार्यों की समीक्षा करेंगी।
- 06 बजे से: शाम 07 बजे तक उद्यमियों के साथ बैठक करेंगी।
- 07.05 बजे: सर्किट हाउस से रवाना होंगी और 7.30 बजे पहुंचेंगी।
छात्रों ने बनाई योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में आज दोपहर 12:00 बजे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है और सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है लेकिन वहीं छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी छात्र छात्राएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यादगार तोहफा देने के लिए पिछले 6 दिनों से लगे हुए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक प्रतिमा तैयार करी है जिसे देखने के बाद आप यह नहीं कह सकते हैं कि यह प्रतिमा है या फिर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।
योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा
बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा फाइबर से बनाकर तैयार की गई है। इसकी लंबाई लगभग 3 फीट है। इस प्रतिमा को बनाने के बाद विभाग के छात्र छात्राओं के साथ साथ निदेशक ने भी बेहद खुशी जाहिर करी है। अब सिर्फ उन्हें उस पल का इंतजार है जिस पल में तैयार की गई प्रतिमा को वह मुख्यमंत्री तक पहुंचा सके।
मुख्यमंत्री की तैयार की गई प्रतिमा को लेकर छत्रपति शाहूजी महाराज के फाइन आर्ट विभाग के निदेशक बृजेश स्वरूप कटियार ने बताया है कि यूनिवर्सिटी के कुलपति का यह विचार था की फाइन आर्ट विभाग के बच्चों द्वारा ऐसी कोई चीज बनाई जाए जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट कर सकें।उसके बाद हमारे विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की मूर्ति बनाई गई है,जिसमें हम लोगों ने सबसे पहले गीली मिट्टी से उसकी ढलाई की। उसके बाद फाइबर के स्ट्रक्चर से कास्टिंग की गई है। जिसकी लंबाई लगभग 3 फीट की है। हम सभी की मेहनत रंग लाई है मूर्ति को देखने के बाद साक्षात प्रतीत होता है कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारे साथ मौजूद हैं।