दफन मृत युवक के शव को ढाई साल बाद कब्र से निकाला गया, जानिए क्या है कारण

कानपुर देहात में कर्नाटक की पुलिस (Karnataka Police) ने मरने के लगभग ढाई साल बाद एक व्यक्ति के शव को कब्र से निकाला है।

Report :  Sandeep Mishra
Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-29 17:21 GMT

ढाई साल बाद दफन मृतक युवक के शव को कब्र से निकाला गया

लखनऊ: कानपुर देहात में कर्नाटक की पुलिस (Karnataka Police) ने मरने के लगभग ढाई साल बाद एक व्यक्ति के शव को कब्र से निकाला है। न्यायालय के आदेश पर कर्नाटक पुलिस उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) आयी और ढाई साल पहले दफन किये गए युवक की लाश को कब्र से खोदकर निकाली और अपने साथ ले गयी है।

मृतक युवक का शव दफन करने के ढाई साल बाद कर्नाटक पुलिस ने जांच के लिये निकाला है। दरअसल, मृतक युवक की पत्नी की शिकायत के बाद न्यायालय के आदेश पर यह जांच कर्नाटक पुलिस ने फिर से शुरू की है। यह मामला जनपद के थाना रसूलाबाद के भीटी कुर्सी गांव का है। कब्र खोद कर मृतक युवक का शव निकाले जाने के पूरे घटनाक्रम के दौरान एसडीएम रसूलाबाद व थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।


मिली जानकारी मुताबिक कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के भीटी कुर्सी गांव का रहने वाला रशीद अली पुत्र लाईक, कर्नाटक के बेंगलूर में मजदूरी का काम किया करता था। आज से ढाई साल पूर्व उसकी बेंगलूर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी, जिसके बाद उसके शव को नजदीकी लोग उसके गांव ले आये। यहां इसके गांव में कब्र में दफना दिया गया, लेकिन बाद में उसकी पत्नी बेहाना बेगम को अपने पति की मौत पर शक यह हुआ कि उसकी हत्या की गई है। तब उसने कोर्ट में अपनी शिकायत दर्ज की। कोर्ट ने थाना रसूलाबाद में मामला दर्ज कर फिर से इस मामले की जांच के आदेश दिए।


इस मामले की रिपोर्ट तो थाना रसूलाबाद में दर्ज हो गयी लेकिन जांच कर्नाटक की बेंगलूर पुलिस कर रही है। इसीलिए कंल बुधवार को बेंगलुरु की पुलिस मृतक युवक के बिसरा की जाँच करने के लिये कानपुर देहात के रसूलाबाद के भीटी कुर्सी गाँव मे आयी और उसकी पत्नी व एसडीएम रसूलाबाद की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश पर मृतक युवक के शव को कब्र से निकाला और अपने साथ ले गयी है।

Tags:    

Similar News