Kanpur Dehat News: सम्पूर्ण समाधान दिवस को लेकर DM का बड़ा आदेश, लोगों को मिलेगा फायदा

Kanpur Dehat News: कानपुर जिले में शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को गंभीरता के साथ लेने के आदेश दिये गये हैं।

Report :  Manoj Singh
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-07-16 17:49 GMT

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात में शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को गंभीरता के साथ लेने के आदेश दिये गये हैं। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सम्पूर्ण समाधान का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाये।

जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

तहसीलों में उपजिलाधिकारी करेंगे सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता

शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का माह 17 जुलाई 2021 से माह 04 अक्टूबर तक रोस्टर जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोविड-19 की गाइडलाइन का अवश्य पालन किया जाये।

17 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में तहसील सम्पूर्ण दिवस आयोजित होगा

रोस्टर के अनुसार 17 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तहसील सम्पूर्ण दिवस मैथा में आयोजित की जायेगी। डेरापुर में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, तहसील सिकंदरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल तथा भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।

इसी प्रकार 7 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील डेरापुर में जिलास्तरीय, तहसील सिकंदरा मे मुख्य विकास अधिकारी, तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न की जायेगी।

सिकंदरा तहसील में 21 जुलाई को सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम करेंगे

इसी प्रकार 21 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकंदरा में, तहसील भोगनीपुर मे मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में आयोजित की जायेगी।

तहसील भोगनीपुर में 4 सितंबर को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा

इसी प्रकार 04 सितम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील भोगनीपुर में आयोजित की जायेगी तथा तहसील रसूलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील मैंथा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।

वहीं 18 सितम्बर को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रसूलाबाद में आयोजित की जायेगी तथा तहसील अकबरपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मैंथा मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम मेें फरयादी अपनी समस्याओं का समाधान कराएंगे 

इसी प्रकार 04 अक्टूबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में आयोजित की जायेगी तथा तहसील मैंथा में मुख्य विकास अधिकारी , तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील सिकंदरा अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समस्या सुनी जाएगी जिसमें फरियादी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है। 

Tags:    

Similar News