Mafia Atiq-Ashraf: पुलिस माफिया अतीक की पत्नी के साथ-साथ इस दुल्हन की भी कर रही तलाश, जानिए कौन है ये 'वांटेड लेडी'

Mafia Atiq Ahmed Wife Shaista parveen: पुलिस को अतीक अहमद पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ साथ अब इस लाल जोड़े वाली दुल्हन की भी तलाश है। जानिए कौन है ये महिला और क्या है कनेक्शन...

Update: 2023-04-29 11:10 GMT
Shaista with Bride (Image: Social media)

Mafia Atiq and Wife Shaista: माफिया अतीक अहमद और भाई अशरफ की 15 अप्रैल को तीन हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि पत्नी शाइस्ता अभी भी फरार है। प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड में अतीक, अशरफ, असद और माफिया की पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें अतीक अशरफ समेत अन्य को दोषी भी पाया गया था। उमेश पाल की हत्या में पत्नी शाइस्ता ने अहम भूमिका निभाई थी। उसे पकड़ने पुलिस लगातार दबिश दे रही है। साथ ही 50 हजार का इनाम रखा गया है। अब पुलिस को शाइस्ता के साथ एक नई नवेली दिख रही दुल्हन की तलाश है। पुलिस को चकमा दे रही ये दुल्हन है कौन?

फोटो में सजी-धजी ये दुल्हन कोई और नहीं बल्कि माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा है। पुलिस ने बीते दिनों जब अतीक के ऑफिस और उसके घरों की तलाशी ली तो ये कुछ फोटोज सामने आई। इन फोटो में शाइस्ता के साथ लाल जोड़े में सजी धजी दुल्हन जैनब की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ये तस्वीरें अशरफ और जैनब के शादी के समय की हैं। पुलिस का कहना है कि अतीक-अशरफ के गुनाहों में शाइस्ता की तरह जैनब भी साथ देती थी। उमेशपाल हत्याकांड में जैनब का भी नाम शामिल है। हालांकि जैनब फातिमा ने अपने बचाव के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जो कि खारिज हो गई। घटना के बाद से जैनब का भी कुछ पता नहीं हैं। पुलिस प्रयागराज से दिल्ली और कोलकाता तक छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस को कई बार लोकेशन मिली लेकिन दोनों वांटेड लेडी भागने में कामयाब रही।

2003 में हुआ थी अशरफ जैनब का निकाह

पुलिस के हाथ लगी ये तस्वीरें माफिया अतीक अहमद के ससुराल यानि शाइस्ता के घर से मिली है, जो कि प्रयागराज चकिया में हैं। जानकारी के मुताबिक ये फोटो करीब 20 साल पुरानी यानी 2003 की है। इन दिनों प्रयागराज में अतीक के नाम की तूती बोलती थी। राजनीतिक ते रसूख और आतंक के नाम पर अतीक और अशरफ का सिक्का चलता था। इसी बीच अशरफ और जैनब फातिमा का निकाह हुआ था।

अशरफ-फातिमा के परिवार में कौन-कौन

अशरफ अहमद का परिवार और भाई अतीक का परिवार साथ ही रहता था। अशरफ की दो बेटियां हैं। अशरफ के कोई लड़का नहीं है। अतीक-अशरफ के जनाजे में दोनों बेटियां शामिल होने भी आई थी। अब अशरफ के बेटियों की देखभाल उनके ननिहाल में होती है। वहीं समय समय पर पुलिस भी निगरानी करती रहती है।

Tags:    

Similar News